पिछोर का ऐतिहासिक सावन मेला इस बार रहेगा एक माह तक: जलपरी शो और विशाल झूले होंगे मुख्य आकर्षण

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: पिछोर का ऐतिहासिक सावन मेला इस वर्ष पहले से अधिक भव्य और आकर्षक स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। मेला समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं और इस बार मेले की अवधि करीब एक माह निर्धारित की गई है। आयोजकों का दावा है कि पारंपरिक आयोजनों के साथ कई नए आकर्षण भी जोड़े गए हैं, जिससे मेले में आने वाले लोगों को नया अनुभव मिलेगा।

सबसे बड़ा आकर्षण जलपरी शो

समिति के अनुसार इस बार मेले का सबसे बड़ा आकर्षण जलपरी शो होगा। इसके साथ ही बच्चों और युवाओं के मनोरंजन के लिए 7 से 8 विशाल झूले लगाए जाएंगे। मेले में सुरक्षा और सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

देशभक्ति पर आधारित

हर वर्ष की तरह इस बार भी बस स्टैंड परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। यहां रागरंग कार्यक्रम, ऑर्केस्ट्रा, डांस प्रतियोगिता, सांस्कृतिक संध्या और देशभक्ति पर आधारित विशेष प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। आयोजकों का कहना है कि दर्शकों की संख्या और उत्साह को देखते हुए कार्यक्रमों का विस्तार भी किया जा सकता है।

मटकी फोड़ प्रतियोगिता

मेले के दौरान तालाब परिसर में पारंपरिक मटकी फोड़ प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। इसमें वैध लाइसेंसधारी बंदूकधारी प्रतिभागी निशानेबाजी का प्रदर्शन करेंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेला समिति की ओर से सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।

विशेष रूप से दुकानें आरक्षित

स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मेला समिति ने पिछोर के व्यापारियों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है। स्थानीय दुकानदारों के लिए विशेष रूप से दुकानें आरक्षित की गई हैं और 3 अगस्त से दुकानों की बुकिंग शुरू होगी। मेला समिति का कहना है कि सावन मेला पिछोर की वर्षों पुरानी सांस्कृतिक पहचान और विरासत का प्रतीक है। यह केवल मनोरंजन का आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र की परंपरा और सामाजिक सहभागिता का उत्सव है।

यह भी पढ़े: सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले दो छात्र गिरफ्तार, CJI के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप

पूरे मेला परिसर को आकर्षक लाइट डेकोरेशन से सजाया जाएगा। वहीं, पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी लगभग 15 दिनों तक मेले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर लोगों के बीच मौजूद रहेंगे। समिति को उम्मीद है कि इस बार का सावन मेला पिछले वर्षों की तुलना में अधिक भव्य, व्यवस्थित और यादगार साबित होगा।

  • Pichhore's historic Sawan Fair to run for a month this year
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना