शादी का झांसा देकर डेढ़ लाख की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार; नकदी, चांदी की पायल और कार जब्त

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट:  जिले की जैसीनगर थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, चांदी की पायल और वारदात में प्रयुक्त कार जब्त की है। मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम महुआखेड़ा पैगवार निवासी नोनीराम पटेल ने थाना जैसीनगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने साजिश के तहत उसकी शादी रुकमणी चतुर्वेदी नामक महिला से कराई। शादी के कुछ समय बाद रुकमणी विवाह में मिले सोने-चांदी के जेवरात, 30 हजार रुपये नकद तथा अन्य सामान लेकर फरार हो गई। ठगी गई संपत्ति की कुल कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये बताई गई है।

शिकायत के आधार पर थाना जैसीनगर में अपराध क्रमांक 197/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4), 316(2) एवं 3(5) के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अरविंद विभार पिता जगतसिंह विभार, निवासी जकराना, थाना बहरोड़, जिला अलवर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने रुकमणी चतुर्वेदी, ममता चतुर्वेदी, जीन्स नूर उर्फ सगीता तथा वाहन चालक सोनू अहिरवार के साथ मिलकर शादी का झांसा देकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। जांच के दौरान रुकमणी चतुर्वेदी और घटना में प्रयुक्त वाहन के चालक सोनू अहिरवार की संलिप्तता भी सामने आने पर पुलिस ने दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 20 हजार रुपये नकद, लगभग 20,700 रुपये कीमत की चांदी की पायल तथा वारदात में प्रयुक्त कार क्रमांक MP-34-CA-0304, जिसकी अनुमानित कीमत 1.50 लाख रुपये है, जब्त की गई।

पुलिस के अनुसार, मामले में ममता चतुर्वेदी और जीन्स नूर उर्फ सगीता, निवासी बिलासपुर (छत्तीसगढ़), अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों अरविंद विभार, रुकमणी चतुर्वेदी और सोनू अहिरवार को 1 अगस्त 2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल सागर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जे.पी. ठाकुर के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक विकास सिंह ठाकुर, जयसिंह कुर्मी, हुकुम धुर्वे, आरक्षक जितेन्द्र रजक, गौरव कोरी, रामप्रकाश स्थापक, महिला आरक्षक अनीता लोधी एवं तपस्या रजक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जाएगी।

ये भी पढ़े – सागर में ‘एक रोटी गौ माता के नाम’ अभियान शुरू, रावतपुरा सरकार ने नंगे पैर घर-घर जाकर मांगी गौसेवा के लिए रोटी

 

  • sagar-marriage-fraud-gang-busted-three-accused-arrested-cash-silver-anklets-car-seized
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) की बड़ी पहल: बेटा-बेटी को संपत्ति में बराबरी, बुजुर्गों की देखभाल नहीं करने पर अधिकार प्रभावित हो सकते हैं

    भोपाल/रानू परिहार की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश सरकार ने समान नागरिक…

    आगे पढ़ें
    खजवा चौराहा हिंसा मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास प्रकरण में लाठी-डंडे और रॉड बरामद

    छतरपुर: राजनगर थाना पुलिस ने खजवा चौराहा पर दो पक्षों…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, 100 हफ्तों तक चलेगा देशव्यापी आंदोलन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, 100 हफ्तों तक चलेगा देशव्यापी आंदोलन

    मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) की बड़ी पहल: बेटा-बेटी को संपत्ति में बराबरी, बुजुर्गों की देखभाल नहीं करने पर अधिकार प्रभावित हो सकते हैं

    मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) की बड़ी पहल: बेटा-बेटी को संपत्ति में बराबरी, बुजुर्गों की देखभाल नहीं करने पर अधिकार प्रभावित हो सकते हैं

    भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जबलपुर दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

    भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जबलपुर दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

    भोपाल में पेयजल की गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल, 63 में से 45 सैंपलों में बैक्टीरिया मिलने का दावा

    भोपाल में पेयजल की गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल, 63 में से 45 सैंपलों में बैक्टीरिया मिलने का दावा

    दतिया उपचुनाव में निष्पक्ष मतदान नहीं हुआ, फिर भी कांग्रेस जीतेगी: उमंग सिंघार

    दतिया उपचुनाव में निष्पक्ष मतदान नहीं हुआ, फिर भी कांग्रेस जीतेगी: उमंग सिंघार