करैरा में हाईवे स्थित नवीन एसडीएम कार्यालय का शुभारंभ, प्रशासनिक सेवाएं होंगी अधिक सुलभ

शिवपुरी/रानू परिहार की रिपोर्ट: करैरा विधानसभा क्षेत्र के विकास की दिशा में शनिवार को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई। करैरा हाईवे पर शासकीय अस्पताल के समीप नवनिर्मित एसडीएम कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत एवं करैरा विधायक रमेश खटीक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

नवीन एसडीएम कार्यालय के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है। अब तक एसडीएम कार्यालय पुराने भवन में संचालित हो रहा था, जहां सीमित स्थान और मूलभूत सुविधाओं के अभाव के कारण आम नागरिकों को विभिन्न प्रशासनिक कार्यों के लिए असुविधा का सामना करना पड़ता था। नए भवन के संचालन से राजस्व एवं प्रशासनिक सेवाओं के बेहतर संचालन की उम्मीद जताई जा रही है।

ये भी पढ़े – शिवपुरी में दो आदतन बदमाश 6 महीने के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

 

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर एसडीएम अनुपम शर्मा, तहसीलदार करैरा एवं नरवर, जनपद पंचायत के अधिकारी, अभिभाषक संघ के सदस्य तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रशासनिक सेवाओं को आम जनता तक अधिक सुलभ और प्रभावी बनाना है। उन्होंने कहा कि नया एसडीएम कार्यालय राजस्व संबंधी सेवाओं के बेहतर संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

करैरा विधायक रमेश खटीक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नवीन एसडीएम कार्यालय का निर्माण स्थानीय नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कराया गया है। हाईवे एवं अस्पताल के समीप स्थित होने से ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को कार्यालय तक पहुंचने में आसानी होगी तथा पार्किंग सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

एसडीएम अनुपम शर्मा ने बताया कि नए भवन में आधुनिक सुविधाओं के अनुरूप कार्यालयीन व्यवस्था विकसित की गई है। भवन में प्रतीक्षालय, रिकॉर्ड रूम, अधिकारियों के कक्ष, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने प्रशासनिक कार्यों के लिए सीधे कार्यालय आएं और किसी भी प्रकार के बिचौलियों से बचें।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय अधिवक्ताओं एवं नागरिकों ने भी नए भवन के शुभारंभ का स्वागत किया। उनका कहना था कि इससे प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और गति आएगी तथा लोगों को पहले की तुलना में अधिक सुविधा मिलेगी।कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने नवीन कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। आयोजन में जनपद पंचायत प्रतिनिधि, नगर परिषद के जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े –  शिवपुरी बस स्टैंड पर जेबकतरा पकड़ाया, लोगों ने की पिटाई; नशे के बढ़ते नेटवर्क को लेकर भी उठे सवाल

 

  • karera-new-sdm-office-inauguration-shivpuri-ranveer-singh-rawat-ramesh-khatik
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना