सागर पहुंची ‘श्री गुरु रविदास समरसता संकल्प कलश यात्रा’, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित ‘श्री गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान’ के तहत निकाली जा रही समरसता संकल्प कलश यात्रा शनिवार को सागर जिले में पहुंची। काशी से पवित्र जल, पावन माटी और समरसता संकल्प कलश लेकर निकली इस यात्रा का जिले में विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं, संत समाज, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का अभिनंदन करते हुए संत रविदास महाराज के समता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

बड़तूमा में हुआ भव्य स्वागत

सागर जिले में प्रवेश करते ही नरयावली विधानसभा क्षेत्र के बड़तूमा स्थित संत रविदास स्मारक पर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु, मातृशक्ति और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, समरसता संकल्प अभियान के संयोजक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री सुमेर सिंह सोलंकी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने समरसता संकल्प कलश का पूजन कर संत रविदास जी के विचारों को समाज तक पहुंचाने का संदेश दिया।

इन मार्गों से होकर आगे बढ़ी यात्रा

बड़तूमा में स्वागत के बाद समरसता संकल्प कलश यात्रा मकरोनिया चौराहा, रजाखेड़ी चौराहा, सदर स्थित अंबेडकर चौराहा, भगवानगंज के संत रविदास मंदिर, सीहोरा और राहतगढ़ से होते हुए आगे रवाना हुई। इसके बाद यात्रा विदिशा और रायसेन के रास्ते राजधानी भोपाल पहुंचेगी। पूरे मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने यात्रा का स्वागत किया तथा संत रविदास जी के विचारों का स्मरण किया।

समरसता और सामाजिक एकता का संदेश

यात्रा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, समानता और राष्ट्रीय एकात्मता का संदेश देने वाला अभियान है। काशी से लाया गया पवित्र जल और पावन माटी संत गुरु रविदास जी के समता, सामाजिक न्याय, मानवता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बन रही है।

जनआंदोलन का रूप ले रहा अभियान

भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित ‘श्री गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान’ का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को सामाजिक सद्भाव और समरसता के सूत्र में जोड़ना है। अभियान के माध्यम से संत रविदास जी के विचारों को जनजीवन में अपनाने तथा सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने का संदेश दिया जा रहा है। गुरु रविदास महाराज के 650वें प्रकाश पर्व के अवसर पर निकाली जा रही यह कलश यात्रा पूरे मध्यप्रदेश में सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय समरसता का व्यापक संदेश दे रही है।

ये भी पढ़े – डायल-112 की तत्परता से सड़क हादसों में दो घायलों की बची जान, सागर पुलिस ने समय पर पहुंचाकर कराया उपचार

 

  • sagar-guru-ravidas-samarasata-sankalp-kalash-yatra-enters-district
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) की बड़ी पहल: बेटा-बेटी को संपत्ति में बराबरी, बुजुर्गों की देखभाल नहीं करने पर अधिकार प्रभावित हो सकते हैं

    भोपाल/रानू परिहार की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश सरकार ने समान नागरिक…

    आगे पढ़ें
    खजवा चौराहा हिंसा मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास प्रकरण में लाठी-डंडे और रॉड बरामद

    छतरपुर: राजनगर थाना पुलिस ने खजवा चौराहा पर दो पक्षों…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, 100 हफ्तों तक चलेगा देशव्यापी आंदोलन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, 100 हफ्तों तक चलेगा देशव्यापी आंदोलन

    मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) की बड़ी पहल: बेटा-बेटी को संपत्ति में बराबरी, बुजुर्गों की देखभाल नहीं करने पर अधिकार प्रभावित हो सकते हैं

    मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) की बड़ी पहल: बेटा-बेटी को संपत्ति में बराबरी, बुजुर्गों की देखभाल नहीं करने पर अधिकार प्रभावित हो सकते हैं

    भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जबलपुर दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

    भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जबलपुर दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

    भोपाल में पेयजल की गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल, 63 में से 45 सैंपलों में बैक्टीरिया मिलने का दावा

    भोपाल में पेयजल की गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल, 63 में से 45 सैंपलों में बैक्टीरिया मिलने का दावा

    दतिया उपचुनाव में निष्पक्ष मतदान नहीं हुआ, फिर भी कांग्रेस जीतेगी: उमंग सिंघार

    दतिया उपचुनाव में निष्पक्ष मतदान नहीं हुआ, फिर भी कांग्रेस जीतेगी: उमंग सिंघार