
छतरपुर: गढ़ी मलहरा थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे ₹2 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, फरवरी 2026 में हर्रई तिगैला क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 23 पेटी अवैध शराब जब्त की थी। बरामद शराब की कुल मात्रा 206 लीटर तथा अनुमानित कीमत करीब ₹2.50 लाख आंकी गई थी। इस मामले में पहले ही एक विधि-विरुद्ध किशोर एवं एक अन्य आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा चुकी थी, जबकि मुख्य आरोपी फरार चल रहा था।
फरार आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा ने उस पर ₹2 हजार का इनाम घोषित किया था। लगातार तलाश के बाद पुलिस टीम ने आरोपी राघवेंद्र सिंह उर्फ गोलू राजा, पिता सुमेर सिंह परमार, निवासी ग्राम मोरवा, थाना कोतवाली, छतरपुर को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसके विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई एसडीओपी नौगांव श्री अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गढ़ी मलहरा उप निरीक्षक ओशो गुप्ता, उप निरीक्षक अजीत टोप्पो, आरक्षक श्रीराम, शनि प्रताप सिंह एवं पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़े – छतरपुर विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, तालाबंदी से कुलगुरु समेत स्टाफ परिसर में रुका
- garhimalhara-police-arrest-rs-2000-reward-accused-in-206-litre-illegal-liquor-case







