रीवा के सूती गांव में एसपी डॉ. गुरकरन सिंह की जन चौपाल, ग्रामीणों से सीधा संवाद; नशे के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान

रीवा/त्योंथर: रीवा जिले के त्यौंथर तहसील अंतर्गत जनेह थाना क्षेत्र के ग्राम सूती में रविवार को पुलिस विभाग द्वारा “आपकी पुलिस आपके द्वार” एवं “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के तहत जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह स्वयं ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनकर समाधान का भरोसा दिलाया।

जन चौपाल के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, स्थानीय विवाद, यातायात और अन्य जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दे पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखे। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए और कहा कि आमजन की सुरक्षा और विश्वास बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

नशे के खिलाफ दिया जागरूकता का संदेश

कार्यक्रम के दौरान एसपी डॉ. गुरकरन सिंह ने युवाओं और ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास भी जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार या संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दें तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों से सहयोग की अपील

एसपी ने ग्रामीणों से पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि अपराधों की रोकथाम में आम नागरिकों की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में एसडीओपी आईपीएस मनस्वी शर्मा, जनेह थाना प्रभारी उप निरीक्षक प्रवीण उपाध्याय सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने ग्रामीणों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। “आपकी पुलिस आपके द्वार” अभियान के तहत आयोजित इस जन चौपाल का उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच विश्वास को मजबूत करना, समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जन-जागरूकता बढ़ाना रहा।

ये भी पढ़े – कंधे पर मरीज, हाथ में ग्लूकोज: रीवा के संजय गांधी अस्पताल का वीडियो वायरल, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

 

  • rewa-sp-dr-gurkarn-singh-holds-public-outreach-meeting-in-sooti-village
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना