37 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ नंबर की कार जब्त; ओडिशा से ग्वालियर लाई जा रही थी खेप

डबरा/ग्वालियर। ग्वालियर जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डबरा सिटी थाना की टेकनपुर चौकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 37 किलो 273 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। पुलिस ने गांजे की तस्करी में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छत्तीसगढ़ नंबर की एक मारुति अल्टो कार भी जब्त की है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 3.70 लाख रुपये बताई जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह खेप ओडिशा से ग्वालियर लाई जा रही थी।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जयराज कुबेर और एसडीओपी डबरा सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में की गई। टेकनपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान चुरली नहर रोड स्थित बंबा के पास एक संदिग्ध मारुति अल्टो कार (क्रमांक CG-04-KQ-6278) खड़ी दिखाई दी।

पुलिस ने संदेह के आधार पर वाहन की तलाशी ली। जांच के दौरान कार में रखी तीन प्लास्टिक की बोरियों से कुल 37.273 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद मौके पर मौजूद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरुपाल सिंह जोहल (50 वर्ष) निवासी ग्राम रई, थाना करहिया तथा मुलायम सिंह रावत (35 वर्ष) निवासी डोंगरपुर, हाल कृष्णा कॉलोनी, ग्वालियर के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजे की खेप ओडिशा से लाकर ग्वालियर पहुंचाई जा रही थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं तथा गांजे की सप्लाई किन-किन जिलों में की जानी थी।

नशा तस्करों पर जारी रहेगा अभियान

प्रेसवार्ता के दौरान थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर जिले में नशा मुक्ति अभियान लगातार चलाया जा रहा है। होटल, ढाबों और अन्य संदिग्ध स्थानों पर नियमित जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

ये भी पढ़े – दतिया उपचुनाव: डबरा और दतिया बॉर्डर पर सघन वाहन चेकिंग, भारी पुलिस बल तैनात

 

  • two-drug-smugglers-arrested-with-37-kg-ganja-in-dabra
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना