मां पोहरा देवी वूमेन एंड चिल्ड्रन वेल्फेयर सोसायटी की अनूठी पहल, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संदेश

बुरहानपुर: सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए मां पोहरा देवी वूमेन एंड चिल्ड्रन वेल्फेयर सोसायटी ने ग्राम घाघरला में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति को लेकर विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस अभियान में संस्था के युवाओं ने श्रमदान कर गांव में स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। अभियान के तहत स्कूल परिसर के पीछे वर्षों से उगी झाड़ियों और गंदगी की साफ-सफाई की गई। युवाओं ने पूरे क्षेत्र को स्वच्छ बनाते हुए संभावित खतरों को भी कम किया, ताकि विद्यालय आने वाले बच्चों को सांप, बिच्छू जैसे जहरीले जीवों से किसी प्रकार का खतरा न रहे।

वर्षों पुराने माता रानी के चबूतरे का कराया जीर्णोद्धार

अभियान के दौरान संस्था के सदस्यों ने चार पीढ़ियों से उपेक्षित पड़े माता रानी के चबूतरे (ओटले) का भी जीर्णोद्धार किया। साफ-सफाई और मरम्मत के बाद चबूतरे को नया स्वरूप दिया गया। ग्रामीणों ने इस कार्य की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सेवा और धार्मिक आस्था का प्रेरणादायी उदाहरण बताया।

पौधारोपण ही नहीं, संरक्षण भी जरूरी

संस्था के उपाध्यक्ष राहुल राठौड़ ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों का संरक्षण और नियमित देखभाल सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी से ही संभव है। उन्होंने लोगों से स्वच्छता अपनाने और समाज व राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय सहयोग देने की अपील करते हुए कहा, “स्वच्छ रहें, मस्त रहें और देशहित के कार्यों में अपनी भागीदारी निभाएं।”

युवाओं को नशे से दूर रखने पर जोर

संस्था के सदस्य हरिओम राठौड़ ने कहा कि युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखकर उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना संस्था की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि संस्था लगातार स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति जैसे विषयों पर जनजागरूकता अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर वर्षों से सफाई नहीं हुई थी, वहां युवाओं ने श्रमदान कर समाज के सामने एक प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

अभियान में ग्राम सरपंच रतन पटेल, रोजगार सहायक संजय चौहान, सुनील राठौड़, हरिओम राठौड़, विनोद राठौड़, योगेश राठौड़, योगेंद्र राठौड़, देवेंद्र राठौड़, सुरेश राठौड़, इंदल सिंह राठौड़, कन्हैया चौहान, नेमीदास, लक्की सिंह राठौड़, नानू चौहान, विकास पवार, राधेश्याम चौहान, सोनू पवार, पवन पवार, पवन राठौड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा शामिल हुए।ग्रामीणों ने संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान न केवल गांव को स्वच्छ और सुरक्षित बनाते हैं, बल्कि समाज में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जनभागीदारी की भावना को भी मजबूत करते हैं।

ये भी पढ़े –  बुरहानपुर में तेज रफ्तार कंटेनर बना काल, एक की मौत, दो अस्पताल में भर्ती

 

  • burhanpur-maa-pohra-devi-society-cleanliness-environment-drive-ghagharla
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर डबरा में जश्न: विधायक सुरेश राजे बोले जनता ने लोकतंत्र की रक्षा की

    डबरा/ भरत रावत: दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी…

    आगे पढ़ें
    दतिया उपचुनाव परिणाम पर कांग्रेस-सपा का भाजपा पर हमला, जनता के जनादेश को बताया बदलाव का संकेत

    भोपाल।आदि मिश्रा| दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

    भिंड के निजी स्कूलों में किताबों और ड्रेस के नाम पर मनमानी वसूली का आरोप, अभिभावकों ने शिक्षा विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप

    भिंड के निजी स्कूलों में किताबों और ड्रेस के नाम पर मनमानी वसूली का आरोप, अभिभावकों ने शिक्षा विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, 100 हफ्तों तक चलेगा देशव्यापी आंदोलन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, 100 हफ्तों तक चलेगा देशव्यापी आंदोलन