शारदा धाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दलालों पर शिकंजा, बिना दस्तावेज चल रहे वाहनों पर चालानी कार्रवाई

मैहर: मां शारदा धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस चौकी शारदा धाम द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत धाम परिसर में सक्रिय दलालों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया, जबकि श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने राहत महसूस की।

दलालों के खिलाफ विशेष अभियान

पुलिस ने धाम परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं को बहला-फुसलाकर प्रसाद दुकानों तक ले जाने और दलाली करने वाले लोगों के विरुद्ध अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान कई संदिग्धों को मौके से हटाया गया तथा उन्हें भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी दी गई। पुलिस का कहना है कि श्रद्धालुओं के साथ किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या अनावश्यक दबाव बनाने वाले तत्वों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़े – ‘मैहर मल्हार’ में गूंजी सुरों की साधना, संगीत की थाप पर जीवंत हुई मां शारदा की नगरी

वाहन जांच अभियान में चालानी कार्रवाई

यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान भी चलाया। इस दौरान बिना वैध दस्तावेजों जैसे आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस और बीमा के संचालित दोपहिया, ऑटो और ई-रिक्शा वाहनों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई तथा उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

पुलिस का कहना है कि मां शारदा धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और उन्हें सुगम दर्शन उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। धाम परिसर में दलाली, अवैध वाहन संचालन और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले लोगों के विरुद्ध आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

लोगों ने की पुलिस की सराहना

पुलिस की कार्रवाई का स्थानीय व्यापारियों, नागरिकों और दूर-दराज से दर्शन करने आए श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। लोगों का कहना है कि लगातार हो रही कार्रवाई से धाम क्षेत्र में व्यवस्था बेहतर हुई है और श्रद्धालुओं का विश्वास भी मजबूत हुआ है।

ये भी पढ़े –  मैहर केंद्रीय विद्यालय में मासूमों की सुरक्षा पर सवाल, झाड़-झंखाड़ और फैले कबाड़ से बढ़ा खतरा; अभिभावकों ने की कार्रवाई की मांग

 

  • maihar-sharda-dham-police-action-against-brokers-and-traffic-rule-violators
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना