सागर में 72 घंटे में खुला मंदिर चोरी का मामला, सीसीटीवी और तकनीकी जांच से दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

सागर: थाना गोपालगंज पुलिस ने उत्कृष्ट पुलिसिंग, आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक विवेचना का उपयोग करते हुए मंदिर में हुई चर्चित चोरी की वारदात का महज 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया चांदी का सामान, घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड, टूटा हुआ ताला तथा वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार, 27-28 जुलाई 2026 की रात तीन मढ़िया के सामने स्थित श्री देव जानकी रमण बाबा घाट मंदिर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर भगवान की प्रतिमाओं पर स्थापित चांदी के मुकुट, चांदी के छत्र, चांदी की मुरली और चांदी की पायलें चोरी कर ले गए थे। फरियादी की शिकायत पर थाना गोपालगंज में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

सीसीटीवी फुटेज बनी जांच की अहम कड़ी

मामले के खुलासे में पुलिस कंट्रोल रूम के सीसीटीवी कैमरों की अहम भूमिका रही। घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों की फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण करने पर संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियां और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसके बाद पुलिस ने आसपास के शासकीय एवं निजी प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले और कई किलोमीटर तक आरोपियों की आवाजाही का तकनीकी विश्लेषण किया। वैज्ञानिक जांच, तकनीकी साक्ष्यों और सक्रिय मुखबिर तंत्र के समन्वित प्रयासों से पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही। लगातार दबिश के बाद दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने मंदिर में चोरी करना स्वीकार कर लिया।

चोरी का सामान और वाहन बरामद

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गए चांदी के आभूषण, घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड, मंदिर का टूटा हुआ ताला तथा चोरी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

पुलिस ने सत्यम उर्फ सत्तू सोनी (26) निवासी दूबे तालाब के पास, थाना मोतीनगर तथा विशाल सोनी (31) निवासी रामबाग मंदिर के पास, थाना मोतीनगर, जिला सागर को गिरफ्तार किया है।

मुख्य आरोपी पर पहले से कई मामले दर्ज

जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी सत्यम उर्फ सत्तू सोनी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पूर्व में लगभग 15 चोरी के मामलों का रिकॉर्ड है। पुलिस उसकी गतिविधियों पर पहले से निगरानी रखे हुए थी। इसी निगरानी, सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से इस चर्चित मंदिर चोरी का खुलासा महज 72 घंटे में संभव हो सका।

ये भी पढ़े – सागर में विशेष मोबाइल कोर्ट: 110 वाहन चालकों पर कार्रवाई, ₹1.30 लाख से अधिक का समन शुल्क वसूला

  • sagar-gopalganj-police-solves-temple-theft-case-within-72-hours-two-accused-arrested-cctv-investigation
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना