आलोट के सान्दीपनि विद्यालय में ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’ आयोजित, विद्यार्थियों को कानून और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

आलोट/रतलाम: नगर के सान्दीपनि विद्यालय में पुलिस विभाग एवं विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में “जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संविधान, किशोर न्याय अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता (BNS), सड़क सुरक्षा तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक बनाना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय के स्काउट-गाइड एवं कलर पार्टी के विद्यार्थियों ने अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया। विद्यालय के प्राचार्य ने स्वागत भाषण में सामुदायिक पुलिसिंग की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पुलिस एवं शिक्षा विभाग के समन्वय से विद्यार्थियों में कानून के प्रति जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित की जा सकती है। इस अवसर पर विद्यालय की म्यूजिक पार्टी द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, जबकि विद्यार्थियों की लघु नाटिका ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (रतलाम ग्रामीण) श्री विवेक कुमार लाल थे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में एसडीओपी आलोट श्रीमती पल्लवी गौर, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री अनीशा जैन, आरआई एवं यातायात प्रभारी जावरा श्रीमती मोनिका सिंह चौहान तथा थाना प्रभारी आलोट श्री योगेश पाटीदार उपस्थित रहे। पुलिस अकादमी भोपाल से प्रशिक्षित शिक्षक दिनेश सोलंकी एवं आदित्य सेन ने पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों, उनके व्यावहारिक उपयोग तथा नागरिकों के अधिकार एवं कर्तव्यों की विस्तृत जानकारी दी।

मुख्य अतिथि श्री विवेक कुमार लाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे से दूर रहने, अनुशासित जीवन अपनाने, ईमानदारी से अध्ययन करने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग ही समाज और राष्ट्र का भविष्य है, इसलिए उन्हें कानून का सम्मान करते हुए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। आरआई एवं यातायात प्रभारी श्रीमती मोनिका सिंह चौहान ने सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व, राहवीर योजना, प्रधानमंत्री कैशलेस उपचार योजना तथा हिट एंड रन प्रतिकर योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

उप पुलिस अधीक्षक सुश्री अनीशा जैन ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 134, पॉक्सो अधिनियम, बाल संरक्षण संबंधी कानूनों तथा अन्य महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को अनुशासित जीवन, सत्यनिष्ठा और मोबाइल फोन के अनावश्यक उपयोग से बचने की सलाह दी। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्राचार्य ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अतिथियों ने विद्यालय की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर थाना आलोट के एसआई मनोज पाटीदार, पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी, विद्यालय के गतिविधि प्रभारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गोपाल पोरवाल ने किया, जबकि मडिया परमार ने आभार प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़े –  रतलाम में लहसुन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, नामली पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार; 4.15 लाख रुपये का मशरूका जब्त

 

  • alot-sandipani-school-jan-suraksha-yuva-srijan-samvad-road-safety-legal-awareness-program
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    झूठे मामलों में फंसाकर जमीन पर कब्जा करने और जान से मारने की धमकी का आरोप, पीड़ित ने एसपी कार्यालय में लगाई न्याय की गुहार

    जबलपुर/शेख सिकंदर: जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पहली…

    आगे पढ़ें
    टीकमगढ़ में आपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन बाढ़ बचाव एवं जल रेस्क्यू का व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित

    टीकमगढ़/दित्यपाल राजपूत की रिपोर्ट: मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण,…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर