शाहपुर में स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर: सड़क से नीचे उतरे दोनों वाहन, बड़ा हादसा टला

बुरहानपुर/ राजू सिंह राठौड़: बुरहानपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। खामनी भावसा से स्कूली बच्चों को लेकर लौट रही ज्ञानदीप उत्कृष्ट माध्यमिक शाला, शाहपुर की स्कूल बस ने खामनी रोड पर एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस और बाइक दोनों सड़क से नीचे उतर गए।

बस में सवार थे स्कूली बच्चे

हादसे के समय स्कूल बस में बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि बस अनियंत्रित होने के बावजूद पलटी नहीं, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

यह भी पढ़े: दतिया पुलिस को मिली डिजिटल ताकत:181 ई विवेचना टैबलेट वितरित

सूचना मिलते ही शाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस स्कूल बस को अपने कब्जे में लेकर शाहपुर थाने ले गई है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

घायलों की स्थिति स्पष्ट नहीं

फिलहाल इस हादसे में बाइक सवार के घायल होने या किसी बच्चे के हताहत होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़े: टीकमगढ़ में आपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन बाढ़ बचाव एवं जल रेस्क्यू का व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित

 

  • shahpur-school-bus-bike-accident-burhanpur
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी: अब 7 अगस्त तक भर सकेंगे फॉर्म

भिण्ड/ मंगल सिंह कुशवाह: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय,…

आगे पढ़ें
सागर के गढ़ाकोटा मूंग खरीदी केंद्र पर अवैध वसूली के आरोप, किसानों ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

सागर।मनीष कुमार चौबे| सागर जिले की गढ़ाकोटा तहसील स्थित…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर