जिला अधिवक्ता संघ सागर चुनाव की अधिसूचना जारी: 11 अगस्त तक होंगे नामांकन, 21 को होगा मतदान

सागर/ मनीष कुमार चौबे: जिला अधिवक्ता संघ सागर के चुनाव 2026 की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी केपी दुबे एडवोकेट द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार चुनाव प्रक्रिया 8 अगस्त से शुरू होकर 22 अगस्त 2026 तक चलेगी। 11 अगस्त तक नामांकन जमा किए जाएंगे, जबकि 21 अगस्त को मुख्य मतदान होगा। 22 अगस्त को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

11 अगस्त तक जमा होंगे नामांकन

नामांकन पत्र प्राप्त करने और जमा करने की प्रक्रिया 8 अगस्त से शुरू हो गई है, जो 11 अगस्त 2026 तक चलेगी। शासकीय अवकाश को छोड़कर प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चुनाव कार्यालय से नामांकन पत्र लिए और जमा किए जा सकेंगे।

विभिन्न पदों के लिए नामांकन शुल्क निर्धारित किया गया है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महिला कोषाध्यक्ष और पुस्तकालयाध्यक्ष पद के लिए 7 हजार रुपये, सचिव, सह-सचिव और सह-कोषाध्यक्ष पद के लिए 5 हजार रुपये तथा कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 2 हजार रुपये शुल्क तय किया गया है। अतिरिक्त नामांकन पत्र के लिए 100 रुपये और अतिरिक्त मतदाता सूची के लिए 200 रुपये शुल्क निर्धारित है।

12 अगस्त को होगी नामांकन पत्रों की जांच

नामांकन पत्रों की संवीक्षा 12 अगस्त को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। प्रत्याशी 13 अगस्त को दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसी दिन शाम 4 बजे के बाद चुनाव मैदान में रहने वाले वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

18 अगस्त को एकमंचीय कार्यक्रम

निर्वाचन कार्यक्रम के तहत 14 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक पोस्टल बैलेट के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद 18 अगस्त को संघ की ओर से एकमंचीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी अपना पक्ष रखेंगे।

पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान 20 अगस्त को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चुनाव कार्यालय में कराया जाएगा।

21 अगस्त को मुख्य मतदान

जिला अधिवक्ता संघ सागर के चुनाव के लिए मुख्य मतदान 21 अगस्त 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतदान सिविल कोर्ट सागर स्थित बार रूम क्रमांक-1 में कराया जाएगा।

इसके बाद 22 अगस्त को सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना पूरी होने के बाद विजयी प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएंगे।

निर्वाचन अधिकारी केपी दुबे द्वारा जारी अधिसूचना की जानकारी उप निर्वाचन अधिकारी महेश नेमा एडवोकेट ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

यह भी पढ़े: मानवाधिकार सुरक्षा संगठन में नई नियुक्तियां: एजाजुद्दीन शेख व महेश जैन बोहरा को मिली जिम्मेदारी

  • district-bar-association-sagar-election-2026-nomination-till-11-august-voting-on-21-august
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

अम्बाह में पत्नी की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, पति समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

अम्बाह/ महेंद्र सिंह लहरिया: मुरैना जिले के अम्बाह थाना…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा