बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में फेक न्यूज़ जागरूकता पर विशेषज्ञ व्याख्यान, विद्यार्थियों को बताए सत्यापन के तरीके

झांसी।राजकुमार शर्मा| बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी के मल्टी मीडिया एंड रिसर्च सेंटर स्थित पत्रकारिता भवन में ‘मीडिया साक्षरता एवं फेक न्यूज़ जागरूकता’ विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ की सहायक आचार्य डॉ. रुचिता सुजाई चौधरी ने विद्यार्थियों को डिजिटल दौर में मीडिया साक्षरता और सूचना की विश्वसनीयता जांचने के तरीकों की जानकारी दी।

फेक न्यूज़ की पहचान और सूचना सत्यापन पर चर्चा

डॉ. रुचिता ने कहा कि डिजिटल युग में सोशल मीडिया के माध्यम से सूचनाएं तेजी से लोगों तक पहुंचती हैं। ऐसे में किसी भी खबर को आगे साझा करने से पहले उसके स्रोत की विश्वसनीयता जांचना जरूरी है। उन्होंने फेक न्यूज़ की पहचान, तथ्य सत्यापन की प्रक्रिया और सोशल मीडिया के जिम्मेदार इस्तेमाल से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे बिना पुष्टि किसी खबर या जानकारी को साझा न करें। उन्होंने कहा कि जागरूक नागरिक फर्जी सूचनाओं के प्रसार को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

विद्यार्थियों ने पूछे सवाल

व्याख्यान में संस्थान के स्नातक और परास्नातक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने मीडिया साक्षरता और फेक न्यूज़ से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे। विशेषज्ञ ने उनके प्रश्नों के जवाब देकर विषय को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया।

शिक्षकों और विद्यार्थियों की रही सहभागिता

कार्यक्रम में समन्वयक डॉ. कौशल त्रिपाठी के अलावा डॉ. राघवेंद्र दीक्षित, उमेश शुक्ल, डॉ. अभिषेक कुमार, देवेंद्र सिंह और वीरेंद्र अहिरवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल मीडिया में जिम्मेदार सूचना उपभोक्ता और जागरूक नागरिक बनने के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना रहा।

यह भी पढ़े: देवास में बस संचालन को लेकर बनी सहमति, सोमवार से समय पर चलेंगी बसें; हड़ताल स्थगित

 
  • bundelkhand-university-jhansi-media-literacy-fake-news-awareness-expert-lecture
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

मकरोनिया-गुड़ा रेलवे फाटक पर ट्रैक पर बंद हुआ लोडेड ट्रक, QRF जवानों ने धक्का देकर हटाया, टली संभावित बड़ी दुर्घटना

सागर: मध्यप्रदेश पुलिस के जवानों ने अपनी तत्परता, साहस,…

आगे पढ़ें
छतरपुर ब्रेकिंग: चंद्रनगर में बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, करंट की चपेट में आने से 16 वर्षीय युवक की मौत

छतरपुर: जिले के चंद्रनगर बस स्टैंड पर बारिश के दौरान…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?