उज्जैन में 33 किलो 550 ग्राम डोडाचूरा जब्त, हरियाणा और राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन: नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत घट्टिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 33 किलो 550 ग्राम डोडाचूरा जब्त किया है। पुलिस ने मौके से हरियाणा और राजस्थान के रहने वाले एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है। जब्त डोडाचूरा की कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई गई है।

मुखबिर की सूचना पर बकानिया फंटे पर दबिश

पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक प्रवेश जाटव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उज्जैन-आगर रोड स्थित बकानिया फंटा यात्री प्रतीक्षालय के पास एक पुरुष और महिला भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर किसी को डिलीवरी देने के इंतजार में खड़े हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी करण खोवाल ने तत्काल पुलिस टीम गठित की। टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर संदिग्ध पुरुष और महिला को हिरासत में लिया।

बैग की तलाशी में मिला 33.550 किलो डोडाचूरा

पुलिस ने दोनों के पास मौजूद यात्री बैग और ट्रॉली बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों बैगों से कुल 33 किलो 550 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद नाजिम (50 वर्ष), पिता कामिल खान, निवासी यमुना नगर, हरियाणा और ज्योति जाटव (46 वर्ष), पति शंकर सिंह राजपूत, निवासी भवानी मंडी, झालावाड़, राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी करण खोवाल और उपनिरीक्षक प्रवेश जाटव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इनके अलावा उपनिरीक्षक अलकेश डांगे, आरक्षक दीपक यादव, महिला आरक्षक हेमलता बैरागी, सैनिक मोहनदास बैरागी एवं जगदीश सिंह राजपूत का भी सराहनीय योगदान रहा। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

ये भी पढ़े –  देश का पहला रेलवे स्टेशन जहां लागू होगा वन-वे सिस्टम, उज्जैन स्टेशन पर एक लाख यात्रियों की तैयारी

 

  • ujjain-ghattia-police-seized-33-550-kg-dodachura-two-drug-smugglers-arrested
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना