मैहर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ, छात्र-छात्राओं ने लिया तिरंगा फहराने का संकल्प

मैहर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान 2026 के तहत रविवार को मैहर नगरपालिका के हाउसिंग बोर्ड स्थित पर्यटक सूचना केंद्र (PIC बिल्डिंग) में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता सोनी के मुख्य आतिथ्य में किया गया।

अभियान के तहत जिलेवासियों से अपने घर, प्रतिष्ठान, दुकान एवं कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने की अपील की गई। साथ ही नागरिकों से तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा कर अभियान के प्रचार-प्रसार में सहभागिता करने का आह्वान किया गया।

विद्यार्थियों ने लिया तिरंगा फहराने का संकल्प

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, प्राचार्य एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विद्यार्थियों को राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशभक्ति की भावना के प्रति जागरूक करते हुए अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों और उपस्थित नागरिकों ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का संकल्प लिया।

देशभक्ति से सराबोर हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति से जुड़ी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से आयोजन स्थल देशभक्ति के रंग में रंग गया और विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। गौरतलब है कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद मैहर द्वारा 9 अगस्त को PIC बिल्डिंग में अभियान का शुभारंभ किया गया।

ये भी पढ़े –  विश्व आदिवासी दिवस पर मैहर में निकला भव्य जुलूस, बड़ी संख्या में शामिल हुए आदिवासी समाज के लोग

 

  • maihar-har-ghar-tiranga-abhiyan-2026-students-tiranga-resolution
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना