
बुरहानपुर।राजू सिंह राठौड़| आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होकर खातला से लौट रहे तीन युवक असीर के पास सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
हाईवे चौकी पुलिस ने संभाला मोर्चा
हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों सचिन यादव और हेमराज कैथवास ने घायलों को तत्काल संभाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
जिला अस्पताल में उपचार जारी
तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
यह भी पढ़े: IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा
- burhanpur-tribal-day-return-accident-three-youths-seriously-injured-near-asir








