मैहर में विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने किया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ: दिया राष्ट्रएकता का संदेश

मैहर/ देवेश शर्मा: देश की आन, बान और शान के प्रतीक तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मैहर में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने विधायक कार्यालय में ध्वजारोहण कर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने अमर शहीदों और वीर बलिदानियों को नमन किया।

विधायक ने शहीदों को किया नमन

ध्वजारोहण के अवसर पर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने कहा कि देश की माटी के लिए हंसते-हंसते अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर बलिदानियों के कारण ही आज देशवासी स्वतंत्र वातावरण में सांस ले रहे हैं। उन्होंने सभी अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा में हुए शामिल

ध्वजारोहण के बाद विधायक अपने स्टाफ और कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान क्षेत्रवासियों को राष्ट्रप्रेम, एकता और राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश दिया गया। तिरंगा यात्रा में देशभक्ति की भावना के साथ लोगों ने सहभागिता की।

देश की एकता और अखंडता की रक्षा का आह्वान

विधायक ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि प्रत्येक नागरिक तिरंगे की आन, बान और शान का सम्मान करते हुए देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से पालन करे।

उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता के सामने आने वाली हर चुनौती का सामना मिल जुलकर और एकजुटता के साथ करना ही वीर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

यह भी पढ़े: UCC को लेकर भोपाल में आरिफ मसूद का आंदोलन का ऐलान, 16 से 20 अगस्त तक ज्ञापन अभियान

 
  • maihar-tiranga-yatra-shrikant-chaturvedi-har-ghar-tiranga-campaign
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

18 वर्षीय युवती लापता, महीनों बाद भी नहीं मिला सुराग, परिजनों ने पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप

गुना/ मोहित सोनी: चाचौड़ा तहसील के वार्ड क्रमांक 07…

आगे पढ़ें
गुना में दबंगों की धमकी से खौफ में परिवार, जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार

गुना।मोहित सोनी| जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

गन्ने से Ethanol पर रोक की तैयारी – चीनी कीमतें घटाने के लिए सरकार का बड़ा कदम

गन्ने से Ethanol पर रोक की तैयारी – चीनी कीमतें घटाने के लिए सरकार का बड़ा कदम