सागर में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, कट्टा-रिवॉल्वर-पिस्टल समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

सागर: पुलिस ने अवैध हथियारों के निर्माण और सप्लाई के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध हथियार निर्माण नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। थाना कैंट पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से देशी कट्टा, रिवॉल्वर, पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके साथ ही हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली बड़ी मात्रा में सामग्री और उपकरण भी जब्त किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, थाना कैंट पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कजलीवन मैदान के पास एक व्यक्ति अवैध देशी कट्टा और कारतूस लेकर घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी और अनुज सेन पिता स्वर्गीय केदार सेन, उम्र 24 वर्ष, निवासी लक्ष्मीपुरा वार्ड, थाना कोतवाली, सागर को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से .315 बोर का एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में अनुज सेन ने पुलिस को बताया कि उक्त देशी कट्टा उसे साहिल अहिरवार पिता शिवप्रसाद अहिरवार, उम्र 24 वर्ष, निवासी भीम वार्ड, थाना बीना, सागर से मिला था। जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने साहिल अहिरवार के निवास पर दबिश दी। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से .38 बोर की एक देशी रिवॉल्वर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

ये भी पढ़े – ‘सृजन संवाद योजना’ में छात्राओं ने समझा पुलिस का नेटवर्क, डायल 112 और कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली

पुलिस के मुताबिक, साहिल के पास से अवैध हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण और सामग्री भी मिली। इनमें ड्रिल मशीन, पेचकस, पाना, हथौड़ा, लोहे की रॉड, पाइप, स्प्रिंग, तीन कटी हुई नाल, स्क्रू, लकड़ी के गुटके, स्प्रिंग लॉक, कैंची, रापी और लोहे की पत्तियां सहित अन्य सामान शामिल है। पूछताछ के दौरान पुलिस को तीसरे आरोपी के बारे में जानकारी मिली। साहिल अहिरवार ने एक देशी पिस्टल सूरज अहिरवार पिता हेमराज अहिरवार, उम्र 23 वर्ष, निवासी आवासीय कॉलोनी, थाना मोतीनगर, सागर को देने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने सूरज अहिरवार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से .32 बोर की एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।

इस तरह कैंट पुलिस ने अवैध हथियार रखने, निर्माण करने और सप्लाई करने से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में कुल तीन अवैध हथियार और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इसके अलावा हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाली विभिन्न सामग्री और उपकरण भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों के निर्माण और सप्लाई से जुड़े नेटवर्क के संबंध में आगे भी जांच जारी है तथा इस कारोबार में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

ये भी पढ़े – FRV कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग बनी जीवनरक्षक, 30 किमी दूर से प्रधान आरक्षक की हालत पर नजर

 

  • sagar-police-illegal-arms-manufacturing-factory-busted-three-accused-arrested
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना