सागर कॉलेज में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत एनसीसी कैडेट्स ने नुक्कड़ नाटक से जगाया राष्ट्रप्रेम, तिरंगे के सम्मान का दिया संदेश

सागर: शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय सागर में ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ के अंतर्गत एनसीसी कैडेट्स द्वारा राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत नुक्कड़ नाटक का प्रभावशाली मंचन किया गया। ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ शीर्षक से प्रस्तुत इस नाटक के माध्यम से कैडेट्स ने नागरिकों को अपने-अपने घरों पर राष्ट्रध्वज फहराने और तिरंगे के सम्मान को बनाए रखने का प्रेरक संदेश दिया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने छात्र-छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा देश के राष्ट्रीय गौरव, स्वाभिमान और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग का प्रतीक है। उन्होंने तिरंगे के ऐतिहासिक एवं तकनीकी पहलुओं की जानकारी देते हुए बताया कि भारत के राष्ट्रीय ध्वज को संविधान सभा ने 22 जुलाई 1947 को अपनाया था तथा इसके मानक अनुपात 3:2 हैं। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान प्रत्येक नागरिक के भीतर राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। नागरिकों को अभियान से जुड़कर तिरंगे के प्रति सम्मान और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को प्रदर्शित करना चाहिए।

नुक्कड़ नाटक से पहले समझाया तिरंगे के रंगों का महत्व

नुक्कड़ नाटक के मंचन से पूर्व डॉ. अमर कुमार जैन ने एनसीसी कैडेट्स को राष्ट्रीय ध्वज के तीनों रंगों के महत्व और उनमें निहित भावनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तिरंगे का केसरिया रंग साहस, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। सफेद रंग शांति, सत्य और विचारों की पवित्रता को दर्शाता है, जबकि हरा रंग विश्वास, उर्वरता, खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक है।

एनसीसी कैडेट्स ने दिया राष्ट्रध्वज के सम्मान का संदेश

नुक्कड़ नाटक के जरिए कैडेट्स ने आम नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। साथ ही राष्ट्रध्वज की गरिमा बनाए रखने और उसके सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम का प्रशिक्षण एवं मंचन एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट कीर्ति रैकवार, डॉ. भानुप्रिया पटेल एवं डॉ. गुलफशा कसाब के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए ‘भारत माता की जय’ के गगनभेदी जयकारों के साथ हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम का माहौल देखने को मिला।

ये भी पढ़े – दिव्यांग शिक्षिका को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बर्खास्तगी आदेश पर रोक के बाद सेवा में पुनः बहाली का रास्ता साफ

  • sagar-college-har-ghar-tiranga-ncc-cadets-nukkad-natak-rashtrabhakti
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मोतीनगर चौराहे पर चलती 108 एंबुलेंस में लगी आग, डायल-112 की FRV टीम ने फायर एक्सटिंग्विशर से बुझाई

    सागर: शहर के मोतीनगर चौराहे पर मंगलवार शाम करीब 7:20…

    आगे पढ़ें
    रामनगर में कांग्रेस का जनआक्रोश, बिजली कटौती और खाद-बीज संकट के खिलाफ धरना, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

    रामनगर/मैहर: तहसील कार्यालय के पास मंगलवार को रामनगर ब्लॉक कांग्रेस…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

    मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

    सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

    सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा