मैहर में प्रशासन सख्त: शिक्षकों की होगी लगातार मॉनिटरिंग, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

मैहर/ देवेश शर्मा: कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने बुधवार को कलेक्टर कार्यालय सभागृह में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण और समय पर निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को शासकीय विद्यालयों के शिक्षकों के कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

रिवारा क्लस्टर में 14 अगस्त को लगेगा जन विश्वास अभियान शिविर

बैठक में बताया गया कि 14 अगस्त, शुक्रवार को मैहर तहसील के रिवारा क्लस्टर में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें पटेहरा, जोबा, बराखुर्द, गोरड्या, पिपराबरखंड, लटागांव, रिवारा, झांझवरी, जुडवानी, सांरग, मौदहा, चौपड़ा, भदनपुर उत्तर और भदनपुर दक्षिण के नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। साथ ही विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितलाभ भी वितरित किए जाएंगे।

कलेक्टर ने राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और जल निगम विभाग को शिकायतों के निराकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। नॉन-अटेंडेड शिकायतों के मामले में महिला एवं बाल विकास अधिकारी और तहसीलदार अमरपाटन का 7 दिन का वेतन काटने के निर्देश भी दिए गए।

आज फुल ड्रेस रिहर्सल, फिर निकलेगी तिरंगा यात्रा

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर भी बैठक में जानकारी दी गई। 13 अगस्त को सुबह 8:45 बजे उस्ताद अलाउद्दीन खां स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। इसके बाद सुबह 10:45 बजे हर घर तिरंगा अभियान के तहत इसी स्टेडियम से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के तहत कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं 15 अगस्त के मुख्य कार्यक्रम के बाद मैहर के शासकीय बालक हाई स्कूल में मिड-डे मील योजना के तहत विशेष भोज का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

शिक्षकों के कामकाज पर रहेगी प्रशासन की नजर

कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने जिला शिक्षा अधिकारी को जिले के सभी शासकीय विद्यालयों के शिक्षकों के कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करने को कहा। उन्होंने विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था और शिक्षकों की जिम्मेदारियों के निर्वहन पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए।

निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

बैठक में संबल योजना के क्रियान्वयन और जर्जर भवनों को डिस्मेंटल करने के कार्य की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संदीपनी विद्यालय मैहर के निर्माणाधीन कार्य तथा नवीन कलेक्टर कार्यालय के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिले के विजन डॉक्यूमेंट पर भी अधिकारियों के साथ चर्चा की गई।

स्वास्थ्य सेवाओं की भी हुई समीक्षा

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने एनीमिया से पीड़ित महिलाओं के पोषण सुधार और एक्स रे स्क्रीनिंग के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री शैलेंद्र सिंह, जिले के सभी एसडीएम और विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहे।

 
 

 

  • Maihar-Collector-Orders-Continuous-Monitoring-Of-Government-School-Teachers
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    पिछोर में भीम आर्मी का प्रदर्शन, अवैध शराब से लेकर भ्रष्टाचार तक उठे सवाल

    पिछोर/ कुलदीप शर्मा: पिछोर बस स्टैंड पर सोमवार को…

    शिवपुरी में जाम पर एक्शन, कोर्ट रोड बनेगा नो-हॉकर जोन, सड़क पर सामान रखा तो होगी कार्रवाई

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने…

    You Missed

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप