मैहर में लाडली बहना सम्मेलन के दौरान सीएम मोहन यादव ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन, गौ-पूजन कर बहनों से बंधवाई राखी

मैहर: राज्य स्तरीय लाडली बहना सम्मेलन के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मैहर में कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई आकर्षक प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण आजीविका, कृषि, पशुपालन, जल संसाधन, वन और पर्यटन से जुड़े कार्यों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। लाडली बहनों द्वारा आजीविका मिशन के अंतर्गत स्व-सहायता समूहों के माध्यम से तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई थी।

मुख्यमंत्री ने स्टॉलों पर पहुंचकर महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों के बारे में जानकारी ली। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से ‘रूपांतरण मैहर’ नवाचार के तहत विकसित किए गए आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र को भी प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया। इसके अलावा पशुपालन एवं डेयरी विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, जल संसाधन विभाग और वन विभाग की गतिविधियों से संबंधित स्टॉल भी लगाए गए।

मां शारदा लोक की झलक ने खींचा ध्यान

पर्यटन विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में मां शारदा लोक को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों से प्रदर्शित परियोजनाओं और सामग्री की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने पशुपालन विभाग के स्टॉल पर पहुंचकर गौ-पूजन भी किया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लाडली बहनों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें राखी बांधी।

बहनों ने मुख्यमंत्री को सावन और रक्षाबंधन से जुड़े कजरी गीत भी सुनाए। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। लाडली बहना सम्मेलन के अवसर पर आयोजित इस प्रदर्शनी के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं, महिला स्व-सहायता समूहों के उत्पादों और मैहर के विकास एवं पर्यटन से जुड़ी संभावनाओं को प्रदर्शित किया गया।

ये भी पढ़े –  एक हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं के साथ युवा समाजसेवी सौरज पाण्डेय ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत

  • maihar-ladli-behna-sammelan-cm-mohan-yadav-exhibition-gaushala-sharda-lok
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    छतरपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.27 लाख रुपये के साथ 13 जुआरी गिरफ्तार

    छतरपुर: सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…

    आगे पढ़ें
    छतरपुर में गल्ला व्यापारी से लाखों की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने पिकअप रोककर कट्टे की बट से किया हमला

    छतरपुर: जिले के भगवां थाना क्षेत्र में मटर बेचकर लौट…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांग्रेस कार्यसमिति की 4 घंटे चली मैराथन बैठक समाप्त: खरगे, राहुल, सोनिया व 4 मुख्यमंत्रियों समेत 88 दिग्गज नेता हुए शामिल, 33 ने रखी राय

    कांग्रेस कार्यसमिति की 4 घंटे चली मैराथन बैठक समाप्त: खरगे, राहुल, सोनिया व 4 मुख्यमंत्रियों समेत 88 दिग्गज नेता हुए शामिल, 33 ने रखी राय

    सदर्न जोनल काउंसिल की 31वीं बैठक आज, गृहमंत्री अमित शाह करेंगे अध्यक्षता; चेन्नई में CM विजय से मिले

    सदर्न जोनल काउंसिल की 31वीं बैठक आज, गृहमंत्री अमित शाह करेंगे अध्यक्षता; चेन्नई में CM विजय से मिले

    भोपाल में कार से निकले शिवराज सिंह चौहान, लोगों ने कहा- ‘मामा आपकी जरूरत है’

    भोपाल में कार से निकले शिवराज सिंह चौहान, लोगों ने कहा- ‘मामा आपकी जरूरत है’

    भोपाल में गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

    भोपाल में गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

    जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, पुलिस कार्रवाई को लेकर लगाए गंभीर आरोप

    जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, पुलिस कार्रवाई को लेकर लगाए गंभीर आरोप