छतरपुर में गल्ला व्यापारी से लाखों की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने पिकअप रोककर कट्टे की बट से किया हमला

छतरपुर: जिले के भगवां थाना क्षेत्र में मटर बेचकर लौट रहे एक युवक के साथ लूट और मारपीट की वारदात सामने आई है। नदीखेरा के पास दो नकाबपोश बदमाशों ने पिकअप वाहन को रोककर युवक पर हमला किया और कथित तौर पर लाखों रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। हमले में युवक के सिर में गंभीर चोट आई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल छतरपुर रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार युवक बड़ामलहरा से मटर लेकर उत्तर प्रदेश के ललितपुर गया था। वहां मटर बेचने के बाद वह पिकअप वाहन से वापस बड़ामलहरा लौट रहा था। इसी दौरान भगवां रोड पर बछेड़ी नदी के पास नदीखेरा क्षेत्र में दो नकाबपोश बदमाशों ने उसका वाहन रुकवा लिया। आरोप है कि बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी और कट्टे की बट से उसके सिर पर वार किया। हमले में युवक के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आईं। इसके बाद बदमाश कथित तौर पर उसके पास रखी नकदी लेकर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद घायल युवक घुवारा उपथाना पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल छतरपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्र में संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है और पुलिस बदमाशों की पहचान तथा गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।

ये भी पढ़े –  छतरपुर स्वास्थ्य विभाग की बैठक में कलेक्टर मृणाल मीना का बड़ा निर्देश, हर गर्भवती महिला की एएनसी जांच और हर पात्र बच्चे का टीकाकरण सुनिश्चित करें, लापरवाही पर रुकेगा इंसेंटिव

 

  • chhatarpur-galla-trader-looted-masked-robbers-attack-with-country-made-pistol
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    बुरहानपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, इंदौर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

    बुरहानपुर। जिले के धुलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय…

    You Missed

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल