कश्मीर पर अमेरिकी राजदूत के बयान से पाकिस्तान को लगी मिर्ची, विरोध दर्ज कराने दौड़ा इस्लामाबाद

इस्लामाबाद: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर द्वारा जम्मू-कश्मीर को ‘भारत का महत्वपूर्ण हिस्सा’ बताए जाने पर पाकिस्तान बुरी तरह बौखला गया है। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने बुधवार को इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास के प्रभारी अधिकारी (चार्जे डी अफेयर्स) को तलब किया और अमेरिकी राजदूत की टिप्पणी के खिलाफ औपचारिक विरोध पत्र (डेमार्श) सौंपा।

पाकिस्तान ने अमेरिकी बयान को बताया ‘तथ्यात्मक रूप से गलत’

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, अमेरिकी राजदूत की जम्मू-कश्मीर स्थिति पर की गई टिप्पणियों को ‘तथ्यात्मक रूप से गलत’ करार देते हुए खारिज कर दिया गया है। पाकिस्तान ने अपना पुराना राग अलापते हुए दोहराया कि जम्मू-कश्मीर एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त विवादित क्षेत्र है, जिसका अंतिम समाधान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों और कश्मीरी जनता की इच्छा के अनुरूप होना बाकी है।

बयान में यह भी आरोप लगाया गया कि अमेरिकी राजदूत का यह बयान जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर अमेरिका के लंबे समय से चले आ रहे रुख और अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति उसकी प्रतिबद्धता के विपरीत है। हालांकि, विरोध दर्ज कराने के साथ ही पाकिस्तान ने विवाद को सुलझाने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच अमेरिका की मध्यस्थता की पेशकश का स्वागत किया और अमेरिकी अधिकारियों से भविष्य में संभलकर बयान देने का आग्रह किया।

क्या कहा था अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने?

उल्लेखनीय है कि भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को अपने पहले जम्मू-कश्मीर दौरे के दौरान जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की थी। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा था, “जम्मू-कश्मीर भारत का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है और अमेरिका इस केंद्र शासित प्रदेश के लिए जारी अपनी ट्रेवल एडवाइजरी (यात्रा संबंधी दिशा-निर्देशों) पर फिर से विचार करेगा।” अमेरिकी राजदूत ने क्षेत्र की नैसर्गिक सुंदरता की प्रशंसा करते हुए कहा था कि वह जम्मू-कश्मीर की अपनी पहली यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक को फलदायी बताते हुए कहा कि जिन प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई है, उन्हें वाशिंगटन और नई दिल्ली के समक्ष आगे बढ़ाया जाएगा।

ये भी पढ़े –  गंगा जल समझौते पर बांग्लादेश की नई मांग, ‘गारंटी क्लॉज’ पर जोर

  • pakistan-reacts-to-us-ambassador-remarks-jammu-kashmir-india-important-part
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    94 जिंदगियां पानी में समाईं, लेक करिबा हादसे ने पूरे जिम्बाब्वे को झकझोरा; कई अब भी लापता

    हरारे: जिम्बाब्वे की लेक करिबा में हुए दर्दनाक नाव…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांग्रेस कार्यसमिति की 4 घंटे चली मैराथन बैठक समाप्त: खरगे, राहुल, सोनिया व 4 मुख्यमंत्रियों समेत 88 दिग्गज नेता हुए शामिल, 33 ने रखी राय

    कांग्रेस कार्यसमिति की 4 घंटे चली मैराथन बैठक समाप्त: खरगे, राहुल, सोनिया व 4 मुख्यमंत्रियों समेत 88 दिग्गज नेता हुए शामिल, 33 ने रखी राय

    सदर्न जोनल काउंसिल की 31वीं बैठक आज, गृहमंत्री अमित शाह करेंगे अध्यक्षता; चेन्नई में CM विजय से मिले

    सदर्न जोनल काउंसिल की 31वीं बैठक आज, गृहमंत्री अमित शाह करेंगे अध्यक्षता; चेन्नई में CM विजय से मिले

    भोपाल में कार से निकले शिवराज सिंह चौहान, लोगों ने कहा- ‘मामा आपकी जरूरत है’

    भोपाल में कार से निकले शिवराज सिंह चौहान, लोगों ने कहा- ‘मामा आपकी जरूरत है’

    भोपाल में गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

    भोपाल में गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

    जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, पुलिस कार्रवाई को लेकर लगाए गंभीर आरोप

    जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, पुलिस कार्रवाई को लेकर लगाए गंभीर आरोप