90 हजार रुपये लेकर दिए सिर्फ 11 क्विंटल सरिया, बाकी मांगने पर जान से मारने की धमकी का आरोप

शिवपुरी/कुलदीप शर्मा की रिपोर्ट:  भवन निर्माण के लिए सरिया खरीदने के नाम पर 90 हजार रुपये लेने के बाद पूरा माल नहीं देने और रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पोहरी निवासी अभिषेक कुशवाहा ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर रतनेश उर्फ होलू शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार, अभिषेक ने 3 जुलाई 2026 को 24 क्विंटल सरिया खरीदने के लिए रतनेश उर्फ होलू शर्मा को गवाहों की मौजूदगी में 90 हजार रुपये नकद दिए थे। आरोप है कि रकम लेने के बाद उसे केवल 11 क्विंटल सरिया ही दिया गया।

पीड़ित का आरोप है कि शेष 13 क्विंटल सरिया देने या बाकी रकम वापस करने के लिए कहने पर आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा। अभिषेक के अनुसार, उसने मकान निर्माण के लिए कर्ज लेकर रकम जुटाई थी, जिससे पूरा माल नहीं मिलने के कारण उसे आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पैसे मांगने पर धमकी देने का आरोप

अभिषेक ने शिकायत में आरोप लगाया कि जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो उसे शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने कथित तौर पर यह कहते हुए पैसे लौटाने से इनकार किया कि कोतवाली में शिकायत कर दो, वह पैसे नहीं देगा। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर शेष रकम दिलाने और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ये भी पढ़े –  शिवपुरी के छितीपुर स्कूल में आयरन की गोली से बिगड़ी थी 4 छात्राओं की तबीयत, स्वास्थ्य विभाग ने बताई वजह

 

  • shivpuri-pohri-saria-fraud-90-thousand-rupees-threat-allegation-11-quintal
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    बुरहानपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, इंदौर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

    बुरहानपुर। जिले के धुलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय…

    You Missed

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल