शिवपुरी के छितीपुर स्कूल में आयरन की गोली से बिगड़ी थी 4 छात्राओं की तबीयत, स्वास्थ्य विभाग ने बताई वजह

शिवपुरी: करैरा तहसील के ग्राम छितीपुर स्थित शासकीय हाईस्कूल में आयरन की गोली खाने के बाद चार विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति स्पष्ट की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय ऋषिश्वर के अनुसार, विद्यार्थियों की तबीयत आयरन की गोली से नहीं, बल्कि निर्धारित मात्रा से अधिक गोलियां खाने के कारण बिगड़ी थी। जांच में सामने आया कि विद्यार्थियों ने एक से अधिक आयरन की गोलियां खा ली थीं, जिसके बाद उन्हें परेशानी हुई। समय पर उपचार मिलने के बाद सभी विद्यार्थी अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।

निर्धारित मात्रा में आयरन की गोली सुरक्षित

सीएमएचओ डॉ. संजय ऋषिश्वर ने बताया कि आयरन की गोली सरकार द्वारा प्रमाणित और सुरक्षित दवा है। एनीमिया की रोकथाम के लिए देशभर में बड़ी संख्या में बच्चों को यह दवा दी जाती है। उन्होंने कहा कि किसी भी दवा का निर्धारित मात्रा से अधिक सेवन स्वास्थ्य संबंधी परेशानी पैदा कर सकता है। उन्होंने बताया कि आयरन की गोली भोजन के बाद पानी के साथ लेनी चाहिए। इसे चबाने के बजाय पूरा निगलना चाहिए और खाली पेट लेने से बचना चाहिए।

हर मंगलवार स्कूलों में दी जाती है आयरन की गोली

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, एनीमिया यानी खून की कमी बच्चों के स्वास्थ्य, पढ़ाई और शारीरिक विकास को प्रभावित कर सकती है। इसी को देखते हुए एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत स्कूलों में प्रत्येक मंगलवार को बच्चों को आयरन की गोली दी जाती है। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों में खून की कमी को दूर करना और उनके बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करना है।

शिक्षकों और अभिभावकों से निगरानी की अपील

सीएमएचओ ने शिक्षकों और अभिभावकों से अपील की है कि दवा वितरण के दौरान प्रत्येक बच्चे को केवल निर्धारित मात्रा में ही गोली दी जाए और शिक्षक की निगरानी में उसका सेवन कराया जाए। साथ ही बच्चों को भी दवा की तय मात्रा से अधिक सेवन न करने के लिए जागरूक किया जाए। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि छितीपुर की घटना के आधार पर आयरन की गोली को लेकर भ्रम फैलाने से बचना चाहिए। निर्धारित मात्रा और सही तरीके से सेवन करने पर आयरन की गोली सुरक्षित है।

ये भी पढ़े –  अब शहर में नहीं चलेगी ऑटो चालकों की मनमानी, तय हुआ किराया; हर ऑटो में चस्पा होगी किराया सूची

  • shivpuri-chhitipur-school-iron-tablet-students-health-issue-health-department-clarification
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    भोपाल DPI में ABVP कार्यकर्ताओं का हंगामा, आयुक्त के कक्ष में घुसने पर धक्का-मुक्की का आरोप; देर रात मांगी माफी

    भोपाल/आदि मिश्रा की रिपोर्ट: राजधानी भोपाल स्थित लोक शिक्षण…

    आगे पढ़ें
    बुरहानपुर में मदीना होटल पर नगर निगम की छापेमारी, 10 किलो अमानक पन्नी जब्त; 10 हजार रुपये का जुर्माना

    बुरहानपुर: शहर में प्रतिबंधित और अमानक पन्नी के इस्तेमाल एवं…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राहुल गांधी का RSS-BJP पर सीधा हमला, बोले- 1.5 अरब लोगों पर अपना ‘सच’ थोपना चाहते हैं

    राहुल गांधी का RSS-BJP पर सीधा हमला, बोले- 1.5 अरब लोगों पर अपना ‘सच’ थोपना चाहते हैं

    कांग्रेस कार्यसमिति की 4 घंटे चली मैराथन बैठक समाप्त: खरगे, राहुल, सोनिया व 4 मुख्यमंत्रियों समेत 88 दिग्गज नेता हुए शामिल, 33 ने रखी राय

    कांग्रेस कार्यसमिति की 4 घंटे चली मैराथन बैठक समाप्त: खरगे, राहुल, सोनिया व 4 मुख्यमंत्रियों समेत 88 दिग्गज नेता हुए शामिल, 33 ने रखी राय

    सदर्न जोनल काउंसिल की 31वीं बैठक आज, गृहमंत्री अमित शाह करेंगे अध्यक्षता; चेन्नई में CM विजय से मिले

    सदर्न जोनल काउंसिल की 31वीं बैठक आज, गृहमंत्री अमित शाह करेंगे अध्यक्षता; चेन्नई में CM विजय से मिले

    भोपाल में कार से निकले शिवराज सिंह चौहान, लोगों ने कहा- ‘मामा आपकी जरूरत है’

    भोपाल में कार से निकले शिवराज सिंह चौहान, लोगों ने कहा- ‘मामा आपकी जरूरत है’

    भोपाल में गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

    भोपाल में गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी