जावरा में खेत से मोटर चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 55 हजार का माल बरामद

जावरा/रतलाम: जावरा शहर थाना पुलिस ने खेत में बने कमरे से पानी की मोटर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो पानी की मोटर और पांच कॉपर केबल बरामद की हैं। बरामद माल की कुल कीमत करीब 55 हजार रुपये बताई गई है।

खेत के कमरे से चोरी हुई थी पानी की मोटर

पुलिस के अनुसार, हिंदू छीपापुरा जावरा निवासी यामसुदर धाकड़ ने 20 अगस्त 2026 को थाना जावरा शहर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी ने बताया कि 15 अगस्त की शाम करीब 5 बजे से 20 अगस्त की सुबह 10 बजे के बीच अज्ञात बदमाश लालाखेड़ा रोड स्थित उसके खेत पर बने कमरे से पानी की पुरानी मोटर चोरी कर ले गए। फरियादी की शिकायत पर थाना जावरा शहर में अपराध क्रमांक 299/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भापुसे) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक युवराज सिंह चौहान तथा थाना प्रभारी जावरा शहर निरीक्षक दीपक कुमार मंडलोई को आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी का माल बरामद करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 20 अगस्त को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बटु उर्फ आकाश देवदा (24), निवासी तेलनी नाका, थाना शिवगढ़, हाल मुकाम चार बंगला पहाड़िया रोड जावरा, कहैयालाल उर्फ कान्हा (22), निवासी शकरावदा, थाना सैलाना, हाल मुकाम जीन पहाड़िया रोड जावरा और फिरोज मिर्जा (38), निवासी नीमन, थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा के रूप में हुई है।

दो मोटर और पांच कॉपर केबल बरामद

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दो पानी की मोटर और पांच कॉपर केबल बरामद किए हैं। बरामद संपत्ति की कुल कीमत करीब 55 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस आरोपियों से चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार मंडलोई, उप निरीक्षक कमालसिंह बामनिया सहित आरक्षक मृदंग सातपुते, जगदीश चंद्र, नारायणसिंह, राजेश पटेल, चैनराम पाटीदार, संदीप जादव और आकाश परहार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़े –  रतलाम में मिलावट के संदेह पर कार्रवाई, जावरा की दुकान से घी और कुकिंग मीडियम जब्त

 

  • jaora-ratlam-water-motor-theft-three-accused-arrested-55-thousand-property-recovered
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    बुरहानपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, इंदौर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

    बुरहानपुर। जिले के धुलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय…

    You Missed

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल