देवास में त्योहारों से पहले खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, 19 नमूने लिए गए; संस्थानों को नोटिस

देवास/गौरव व्यास की रिपोर्ट: आगामी त्योहारों को देखते हुए जिले में खाद्य एवं सुरक्षा प्रशासन की ओर से खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण और नमूना संग्रहण की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट और खाद्य प्रतिष्ठानों से कुल 19 खाद्य नमूने लिए गए। लाइसेंस की शर्तों का पालन नहीं करने वाले सभी संबंधित संस्थानों को नोटिस जारी किए गए हैं।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान याराना होटल-रेस्टोरेंट एंड रिसॉर्ट, बारोड़पिपल्या, रूपाखेड़ी-इंदौर-क्षिप्रा अमलतास बायपास रोड, देवास से बटर स्प्रेड और पनीर के नमूने लिए गए। इसी तरह गॉड गिफ्ट रिसॉर्ट एंड रेस्टोरेंट से तुअर दाल, मूंग दाल, डालर चना, मूंग मोगर, चना पापड़ और मूंग पापड़ के नमूने लिए गए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों कैलाश वास्केल एवं हिमाली सोनपाटकी द्वारा न्यू पप्पू एंड पप्पू रिसॉर्ट, सोनकच्छ से पनीर, रायता, इमली चटनी, ग्रेवी और दाल के नमूने लिए गए। वहीं मुरलीवाला छप्पन भोग, सोनकच्छ से पनीर और ग्रेवी तथा शिवम इंटरप्राइजेस, अरनिया सोनकच्छ से पनीर, ग्रेवी, उड़द दाल और मसूर दाल के नमूने संग्रहित किए गए।

जांच के लिए भोपाल भेजे गए सभी नमूने

खाद्य एवं सुरक्षा प्रशासन के अनुसार सभी 19 नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों को लेकर निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण की कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही है।

ये भी पढ़े –  देवास में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 30 लीटर हाथ भट्ठी शराब और 800 किलो महुआ लाहन जब्त

 

  • dewas-food-safety-inspection-19-food-samples-collected-before-festivals
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    टीकमगढ़ में सुरक्षित बचपन अभियान, बच्चों को बताए कानूनी अधिकार

    टीकमगढ़ के भगवान महावीर बाल संस्कार केन्द्र विद्यालय में…

    बुधनी के मिडघाट हाईवे पर कंटेनर की टक्कर, 100 भेड़ों की मौत

    मध्यप्रदेश के बुधनी क्षेत्र में मिडघाट नेशनल हाईवे पर…

    You Missed

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल