सेवढ़ा के नवीन पुल पर गोवंश का जमावड़ा, हादसे के बाद भी नहीं चेता प्रशासन; राहगीरों पर मंडरा रहा खतरा

सेवढ़ा/संतोष चंसौलिया की रिपोर्ट: सिंध नदी पर बने नवीन पुल पर इन दिनों आवारा गोवंश का जमावड़ा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। पुल पर गोवंश के बैठे रहने और अचानक सड़क पर आ जाने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या की जानकारी जिम्मेदार अधिकारियों को होने के बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।

नवीन पुल से प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया, चारपहिया और भारी वाहन गुजरते हैं। सड़क और पुल पर बैठे गोवंश अचानक वाहन चालकों के सामने आ जाते हैं। ऐसे में तेज रफ्तार वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने या वाहन मोड़ने की स्थिति बनती है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। लरात के समय स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है, क्योंकि अंधेरे में सड़क पर बैठे पशु दूर से दिखाई नहीं देते।

हादसे के बाद भी नहीं हुई प्रभावी कार्रवाई

स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ दिन पहले इसी नवीन पुल पर एक हादसा भी हो चुका है। हादसे के बाद उम्मीद थी कि प्रशासन और संबंधित विभाग पुल पर मौजूद गोवंश को हटाने तथा उनकी आवाजाही रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाएंगे, लेकिन स्थिति में अपेक्षित सुधार नजर नहीं आ रहा है। हादसे के बाद भी पुल पर लगातार गोवंश का जमावड़ा बने रहने से स्थानीय नागरिकों में नाराजगी है।

नागरिकों ने की कार्रवाई की मांग

राहगीरों और वाहन चालकों का कहना है कि पुल जैसे संवेदनशील मार्ग पर आवारा पशुओं की मौजूदगी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। लोगों ने प्रशासन से पुल पर नियमित निगरानी, गोवंश को हटाने के लिए अभियान चलाने और भविष्य में उनकी आवाजाही रोकने के लिए स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि किसी बड़े हादसे के बाद कार्रवाई करने के बजाय प्रशासन को पहले से प्रभावी इंतजाम करने चाहिए, ताकि वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

ये भी पढ़े –  सेवढ़ा के मंगरोल में जल निकासी बाधित, घरों में भर रहा बारिश का पानी; स्कूली बच्चे और ग्रामीण परेशान

 

  • datia-sewada-new-bridge-stray-cattle-danger-after-accident-administration-action-demand
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    बुरहानपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, इंदौर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

    बुरहानपुर। जिले के धुलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय…

    You Missed

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल