मैहर में निकली संत रविदास समरसता यात्रा, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का दिया संदेश

मैहर: संत शिरोमणि श्री रविदास की 650वीं जन्मजयंती के अवसर पर उनके जीवन-दर्शन, समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से “श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा” का आयोजन किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शनिवार को मैहर में समरसता यात्रा निकाली गई।

संत रविदास मंदिर से शुरू हुई यात्रा

संत रविदास समरसता यात्रा का शुभारंभ मैहर स्थित मां शारदा मंदिर के समीप संत रविदास मंदिर परिसर से हुआ। यहां से यात्रा जिले के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए ग्राम पंचायत इटावा स्थित टमाटर मंडी पहुंची। इसके बाद यात्रा ग्राम पंचायत इटहरा, विकासखंड मैहर पहुंची, जहां स्थानीय नागरिकों और संत रविदास महाराज के अनुयायियों ने यात्रा का स्वागत किया।

समरसता और भाईचारे का दिया संदेश

यात्रा के दौरान संत शिरोमणि श्री रविदास के समता, सामाजिक सद्भाव, सेवा, भक्ति और मानवता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। यात्रा में शामिल लोगों ने सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। अभियान के अंतर्गत प्रदेश, जिला और ग्राम स्तर पर विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनसंपर्क गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। आयोजकों का उद्देश्य संत रविदास के विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना और सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत करना है।

ये भी पढ़े –  मैहर ने जुलाई की विभागीय ग्रेडिंग में बनाई प्रदेश में पहचान, स्कूल शिक्षा विभाग शिकायत निराकरण में पहले स्थान पर

 

  • maihar-sant-ravidas-samarasta-yatra-650th-jayanti-social-harmony-campaign
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    बुरहानपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, इंदौर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

    बुरहानपुर। जिले के धुलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय…

    You Missed

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल