मैहर ने जुलाई की विभागीय ग्रेडिंग में बनाई प्रदेश में पहचान, स्कूल शिक्षा विभाग शिकायत निराकरण में पहले स्थान पर

मैहर: कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी के निर्देशन में मैहर जिले ने जुलाई 2026 की विभागीय ग्रेडिंग में विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और शिकायतों के निराकरण में प्रदेश स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया है। स्कूल शिक्षा विभाग से लेकर कृषक कल्याण और पशुपालन विभाग की योजनाओं में जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में प्रदेश में प्रथम

जुलाई माह की ग्रेडिंग के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के गुणवत्ता एवं संतुष्टि के साथ निराकरण के मामले में मैहर जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा। विभाग के समक्ष कुल 188 शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिनमें गुणवत्ता के साथ निराकरण का प्रतिशत 55.91 प्रतिशत रहा।

Sex Sorted Semen कार्य में भी मैहर अव्वल

कृषक कल्याण वर्ष 2026 के तहत जुलाई माह में Sex Sorted Semen कार्य में मैहर जिले ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। शासन द्वारा जिले को 4,000 का लक्ष्य दिया गया था, जिसके विरुद्ध विभाग ने 1,929 की पूर्ति की। जिले की उपलब्धि 48.23 प्रतिशत रही।

कृत्रिम गर्भाधान में तीसरा स्थान

कृत्रिम गर्भाधान कार्य में भी मैहर ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिले को 9,130 का लक्ष्य दिया गया था, जिसके मुकाबले 7,260 की पूर्ति की गई। इस तरह जिले ने 79.52 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की।

केसीसी कार्य में छठे स्थान पर रहा जिला

केसीसी कार्य में मैहर जिले ने प्रदेश स्तर पर छठवां स्थान हासिल किया। शासन द्वारा 880 का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध विभाग ने 492 की पूर्ति की। जिले की उपलब्धि 55.91 प्रतिशत रही। कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी के मार्गदर्शन में विभागीय अधिकारियों द्वारा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति के लिए किए जा रहे लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप जिले को ये उपलब्धियां हासिल हुई हैं। प्रशासन का कहना है कि विभिन्न विभागों के प्रदर्शन को और बेहतर बनाने के लिए कार्य लगातार जारी रहेगा।

ये भी पढ़े –  मैहर में ट्रैफिक नियमों पर पुलिस सख्त, यूपी के भाजपा विधायक के वाहन का ₹1000 का चालान

 

  • maihar-july-2026-departmental-grading-school-education-cm-helpline-first-rank
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    बुरहानपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, इंदौर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

    बुरहानपुर। जिले के धुलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय…

    You Missed

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल