गुना में भाजपा महिला विधायक का फूटा गुस्सा, बोलीं- ‘33% आरक्षण दे दिया, लेकिन बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं’

गुना/मोहित सोनी की रिपोर्ट: श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान के जिला स्तरीय कार्यक्रम में महिला जनप्रतिनिधियों के लिए बैठने की व्यवस्था को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। शुभ विदाई गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में चांचौड़ा से भाजपा विधायक प्रियंका मीना पैंची और नगर पालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता को उचित स्थान नहीं मिलने पर विधायक ने नाराजगी जताई।

कुर्सी नहीं मिली तो विधायक ने खुद उठाई

कार्यक्रम शुरू होने से पहले मंच के नीचे अतिथियों के बैठने के लिए सोफा-कुर्सियां लगाई गई थीं। आरोप है कि महिला जनप्रतिनिधियों के पहुंचने से पहले ही कुछ भाजपा पदाधिकारी वहां बैठ गए थे। विधायक प्रियंका मीना पैंची और नपाध्यक्ष सविता गुप्ता के पहुंचने के बाद भी उन्हें बैठने के लिए उचित स्थान नहीं मिल सका। बताया गया कि काफी देर तक स्थिति जस की तस बनी रही। प्रशासनिक स्तर पर भी तत्काल व्यवस्था नहीं हो सकी। इसके बाद नाराज विधायक ने खुद एक कुर्सी उठाई और अलग जाकर बैठ गईं।

मंच से जाहिर की नाराजगी

बाद में विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष को मंच पर स्थान दिया गया। इसी दौरान विधायक प्रियंका मीना पैंची ने सार्वजनिक रूप से अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सरकार ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया है, लेकिन बड़े आयोजनों में महिलाओं के लिए बैठने तक की उचित व्यवस्था नहीं हो पाती। विधायक ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी को नीचा दिखाना नहीं है, लेकिन कार्यक्रम में हुई अव्यवस्था सभी के सामने है। उन्होंने यह भी बताया कि पूरे घटनाक्रम और कथित अनुशासनहीनता की जानकारी पार्टी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को दी गई है।

समरसता यात्रा के समापन स्थल पर हुआ घटनाक्रम

बताया जा रहा है कि यह घटनाक्रम श्रीराम कॉलोनी स्थित रविदास मंदिर से निकाली गई कलश वंदन यात्रा के समापन स्थल पर हुआ। यहां से समरसता रथ को ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना किया जाना था। महिला जनप्रतिनिधियों के सम्मान और कार्यक्रम में व्यवस्थाओं को लेकर सामने आए इस घटनाक्रम ने आयोजन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पार्टी संगठन और प्रशासन की ओर से इस मामले में क्या रुख अपनाया जाता है।

ये भी पढ़े –  गुना में BJP विधायक पन्नालाल शाक्य के बयान पर विवाद, मंच पर हुई नोकझोंक

 

  • guna-bjp-woman-mla-priyanka-meena-chair-row-33-percent-reservation-ravidas-samarasta-program
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    जावरा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 28.46 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

    जावरा:  रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ…

    आगे पढ़ें
    सागर जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में डॉ. अंकलेश्वर दुबे अध्यक्ष निर्वाचित, जितेन्द्र राठौर सचिव और आरती जैन बनीं कोषाध्यक्ष

    सागर: जिला अधिवक्ता संघ सागर के द्विवार्षिक चुनाव 2026-2028 के…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केन-बेतवा लिंक परियोजना: करौंदिया की नई बसाहट में जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान, सुरक्षा फेंसिंग और पेयजल की व्यवस्था

    केन-बेतवा लिंक परियोजना: करौंदिया की नई बसाहट में जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान, सुरक्षा फेंसिंग और पेयजल की व्यवस्था

    Ken-Betwa Link Project: बुंदेलखंड में बदलेगी तस्वीर, प्रभावित परिवारों के लिए CM यादव के सख्त निर्देश

    Ken-Betwa Link Project: बुंदेलखंड में बदलेगी तस्वीर, प्रभावित परिवारों के लिए CM यादव के सख्त निर्देश

    Ujjain Mahakal: भस्म आरती में भांग, त्रिपुंड और बेलपत्र से सजे बाबा महाकाल

    Ujjain Mahakal: भस्म आरती में भांग, त्रिपुंड और बेलपत्र से सजे बाबा महाकाल

    भोजशाला में हनुमान चालीसा, खसरा नंबर 612 में जुमे की नमाज; प्रशासन की रणनीति से दोनों धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण संपन्न

    भोजशाला में हनुमान चालीसा, खसरा नंबर 612 में जुमे की नमाज; प्रशासन की रणनीति से दोनों धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण संपन्न

    मुख्यमंत्री मोहन यादव का खजुराहो एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत

    मुख्यमंत्री मोहन यादव का खजुराहो एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत