बुरहानपुर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 420 किलो मावा और 50 किलो क्रीम जब्त

बुरहानपुर।राजू सिंह राठौड़|  त्योहारों के बीच मिठाई और दूध से बने खाद्य पदार्थ खरीदने वाले उपभोक्ताओं के लिए सावधान करने वाली खबर है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी और संदिग्ध खाद्य पदार्थों की जांच के अभियान के तहत 420 किलो गोकुल स्वीट्स (मावा) और 50 किलो क्रीम जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब 93 हजार रुपये बताई गई है।

यह कार्रवाई कलेक्टर हर्ष सिंह के मार्गदर्शन में दूध एवं दूध से बने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे जांच अभियान के तहत की गई।

अलग-अलग प्रतिष्ठानों से लिए नमूने

खाद्य विभाग की टीम ने बुरहानपुर जलेबी एवं नमकीन सेंटर, इकबाल चौक से मावा और मावा जलेबी के नमूने लिए। वहीं बुरहानपुर जलेबी, रोशन चौक से मावा का नमूना लिया गया और संबंधित विक्रेता को धारा 32 के तहत नोटिस जारी किया गया।

इसके अलावा मदीना मिल्क डेयरी से गोकुल स्वीट्स का नमूना लिया गया। कार्रवाई के दौरान करीब 75 हजार रुपये कीमत का 420 किलो गोकुल स्वीट्स (मावा) जब्त किया गया। संबंधित प्रतिष्ठान को भी धारा 32 के तहत नोटिस जारी किया गया।

50 किलो क्रीम भी जब्त

इसी क्रम में शालीमार इंटरप्राइजेज, सिंधी बस्ती से करीब 18 हजार रुपये कीमत की 50 किलो क्रीम जब्त की गई। यहां से क्रीम के साथ पनीर और मावा के नमूने भी लिए गए हैं।

लैब रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश डावर के अनुसार, सभी खाद्य नमूनों को जांच के लिए भोपाल स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा। प्रयोगशाला से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 और नियम 2011 के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल जब्त खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर अंतिम स्थिति प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

त्योहारों में बढ़ी खाद्य पदार्थों की मांग

त्योहारों के दौरान मिठाई, मावा, पनीर और क्रीम जैसे खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा बाजार में गुणवत्ता की निगरानी और संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने लेना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विभाग ने जांच और कार्रवाई का अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।

ये भी पढ़े – मैहर में NHRC के स्पेशल मॉनिटर बालकृष्ण गोयल ने किया विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण

 

  • burhanpur-food-safety-department-mawa-cream-seized
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला: क्राइम ब्रांच पहुंचें सौरभ दास और आशुतोष रांका

    नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन से जुड़े मामले…

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    You Missed

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल