अमृत हरित अभियान के तहत आयुष विभाग परिसर में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

टीकमगढ़/धर्मेंद सिंह लोधी की रिपोर्ट: पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को आयुष विभाग परिसर में “अमृत हरित अभियान” के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजली शर्मा तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री ओमपाल सिंह भदौरिया के निर्देशन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान आयुष विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। इस अवसर पर पार्षद श्री अभिषेक रानू खरे, सामुदायिक संगठक श्रीमती दीपिका शर्मा, सुश्री आयुषी सोनी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

पौधारोपण के दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल, सिंचाई एवं संरक्षण का संकल्प भी लिया। अधिकारियों ने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक सहभागिता जरूरी है और पौधारोपण के साथ पौधों का संरक्षण भी सभी की जिम्मेदारी है।

ये भी पढ़े –  टीकमगढ़ में खनिज विभाग की कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

 

  • tikamgarh-amrit-harit-abhiyan-tree-plantation-ayush-department-campus
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    टीकमगढ़ में सुरक्षित बचपन अभियान, बच्चों को बताए कानूनी अधिकार

    टीकमगढ़ के भगवान महावीर बाल संस्कार केन्द्र विद्यालय में…

    बुधनी के मिडघाट हाईवे पर कंटेनर की टक्कर, 100 भेड़ों की मौत

    मध्यप्रदेश के बुधनी क्षेत्र में मिडघाट नेशनल हाईवे पर…

    You Missed

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल