रक्षाबंधन से पहले देवास में बड़ी कार्रवाई, 972 किलो प्रतिबंधित एनालॉग मावा और मिठाइयां जब्त

देवास/गौरव व्यास की रिपोर्ट: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार देवास जिले में मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर ऋतु राज सिंह के नेतृत्व में जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने भोपाल चौराहा स्थित जोधपुर स्वीट्स और नयापुरा स्थित न्यू स्वदेशी स्वीट्स की दुकानों एवं कारखानों पर औचक निरीक्षण की कार्रवाई की। जांच के दौरान दोनों प्रतिष्ठानों से कुल 972 किलोग्राम प्रतिबंधित एनालॉग मावा और उससे निर्मित मिठाइयां जब्त की गईं। जांच में सामने आया कि जोधपुर स्वीट्स के गोदाम में रखी अमानक सामग्री को उसकी तीन अलग-अलग आउटलेट्स पर बिक्री के लिए भेजा जाना था।

ट्रेन्चिंग ग्राउंड में नष्ट की गई सामग्री

कार्रवाई के बाद जब्त किए गए एनालॉग मावा और मिठाइयों को नगर निगम के शंकरगढ़ पहाड़ी स्थित ट्रेन्चिंग ग्राउंड ले जाया गया। वहां नियमानुसार गड्ढा खुदवाकर पूरी अमानक सामग्री को नष्ट कर दिया गया। प्रशासन के अनुसार, एनालॉग मावा और एनालॉग पनीर वास्तविक दुग्ध उत्पाद नहीं हैं। इन्हें पाम ऑयल, घटिया वनस्पति तेल, मिल्क पाउडर और अन्य रासायनिक पदार्थों के मिश्रण से तैयार किया जाता है। शासन के निर्देशों के तहत ऐसे उत्पादों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर प्रतिबंध है।

मिलावटखोरों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। त्योहारों को देखते हुए खाद्य पदार्थों की जांच और निगरानी बढ़ाई गई है। प्रशासन ने कहा कि आने वाले दिनों में भी जिलेभर में दूषित एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों के साथ-साथ एनालॉग मावा, पनीर और अन्य दुग्ध उत्पादों के खिलाफ जांच, जब्ती और नियमानुसार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

ये भी पढ़े –  देवास पुलिस ने खोला डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड का अंतरराज्यीय नेटवर्क, 17 राज्यों के 33 जिलों में दबिश देकर 12 साइबर ठग गिरफ्तार

 

 

  • dewas-972-kg-analogue-mawa-sweets-seized-before-raksha-bandhan
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    टीकमगढ़ में सुरक्षित बचपन अभियान, बच्चों को बताए कानूनी अधिकार

    टीकमगढ़ के भगवान महावीर बाल संस्कार केन्द्र विद्यालय में…

    बुधनी के मिडघाट हाईवे पर कंटेनर की टक्कर, 100 भेड़ों की मौत

    मध्यप्रदेश के बुधनी क्षेत्र में मिडघाट नेशनल हाईवे पर…

    You Missed

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल