थाली-कटोरी लेकर राशन दुकान पहुंचा ग्रामीण, दो महीने से राशन न मिलने पर किया मौन प्रदर्शन; सेल्समैन ने बारिश को बताया वजह

शिवपुरी/कुलदीप शर्मा की रिपोर्ट: जिले के मढ़वासा गांव में दो माह से राशन नहीं मिलने से परेशान एक ग्रामीण ने अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया। पुखराज सिंह रक्षाबंधन के मौके पर खाली थाली और कटोरी लेकर उचित मूल्य की राशन दुकान पहुंचे और करीब पांच मिनट तक मौन व्रत रखकर अपनी नाराजगी जताई। पुखराज सिंह का कहना है कि गांव के लोगों को अगस्त और सितंबर माह का राशन अभी तक वितरित नहीं किया गया है, जिससे कई परिवार प्रभावित हैं। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण त्योहार पर घर में आवश्यक राशन उपलब्ध नहीं होने से त्योहार भी फीका रहा।

ग्रामीण ने बताया कि खाली थाली और कटोरी लेकर प्रदर्शन करने का उद्देश्य प्रशासन और जनप्रतिनिधियों तक गांव की समस्या पहुंचाना है। उन्होंने राशन वितरण व्यवस्था में सुधार करने और वितरण में कथित अनियमितताओं की जांच कर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने प्रशासन को सद्बुद्धि देने और जल्द व्यवस्था सुधारने की उम्मीद के साथ मौन व्रत रखा।

सेल्समैन ने बारिश को बताया देरी की वजह

वहीं, राशन दुकान के सेल्समैन सोनपाल यादव ने राशन वितरण में देरी का कारण लगातार हो रही बारिश को बताया है। उनका कहना है कि इस दुकान से अन्य गांव भी जुड़े हुए हैं, जहां राशन वितरण का कार्य किया जा रहा है। बारिश के कारण वितरण व्यवस्था प्रभावित हुई, जिससे मढ़वासा गांव में भी देरी हुई। सेल्समैन ने आश्वासन दिया है कि एक-दो दिन के भीतर मढ़वासा गांव के हितग्राहियों को राशन वितरित कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़े –  शिवपुरी से भोपाल-रायपुर का सफर होगा आसान, 15 हजार करोड़ की लागत से बनेगा छह लेन हाईवे

 

  • shivpuri-madhwasa-villager-silent-protest-empty-plate-ration-not-distributed-two-months
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    बुरहानपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, इंदौर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

    बुरहानपुर। जिले के धुलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय…

    You Missed

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल