उमरिया में शावकों के साथ हाईवे पर पहुंची बाघिन, राहगीरों ने बनाए वीडियो तो दौड़कर किया हमला करने का प्रयास

उमरिया/राकेश दर्दवंशी की रिपोर्ट: जिले के घुनघुटी वन परिक्षेत्र में शुक्रवार शाम उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब घुनघुटी और शहडोल के बीच ऋतुवन ढाबे के पास NH-43 पर एक बाघिन अपने शावकों के साथ सड़क पर आ गई। बाघिन को हाईवे पर देखकर राहगीरों ने अपने वाहन रोक दिए और कुछ ही देर में सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाघिन को देखने के लिए कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन निकालकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया। कुछ समय तक बाघिन सड़क पार करती रही, लेकिन भीड़ बढ़ने और लगातार कैमरे उसकी ओर किए जाने के बाद उसका व्यवहार अचानक बदल गया।

कैमरे तने तो लोगों की ओर दौड़ी बाघिन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाघिन ने मुंह खोला और राहगीरों की दिशा में दौड़ लगा दी। बाघिन को अपनी ओर आता देखकर लोगों में हड़कंप मच गया और वे पीछे हटने लगे। गनीमत रही कि बाघिन ने किसी व्यक्ति पर हमला नहीं किया। कुछ दूरी तक आगे बढ़ने के बाद वह वापस जंगल की ओर चली गई। घटना के दौरान हाईवे पर कई वाहन रुक जाने से कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो शुक्रवार शाम का है। वीडियो में हाईवे के पास बाघिन को देखा जा सकता है, जबकि आसपास लोग उसे देखने और रिकॉर्ड करने के लिए मौजूद दिखाई दे रहे हैं। वन विभाग के अनुसार, बाघिन के साथ उसके शावक भी बताए जा रहे हैं। ऐसे में विशेषज्ञों और वन अमले के लिए लोगों का बाघिन के करीब जाना विशेष चिंता का विषय है।

वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। घुनघुटी रेंजर धरमु सिंह ने बताया कि NH-43 के पास बाघिन दिखाई देने की सूचना मिली थी। जानकारी के अनुसार उसके साथ शावक भी हैं। वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है और बाघिन की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर वन अमले की तैनाती भी की गई है।

घुनघुटी क्षेत्र में लगातार देखा जा रहा वन्यजीवों का मूवमेंट

स्थानीय लोगों के मुताबिक, घुनघुटी क्षेत्र के आसपास पिछले कुछ समय से बाघिन सहित अन्य वन्यजीवों की आवाजाही देखी जा रही है। घुनघुटी से शहडोल के बीच जंगल वाले हिस्से में वन्यजीवों की गतिविधियां लगातार सामने आ रही हैं। इसके अलावा शहडोल-मजगामा से घुनघुटी, घुनघुटी से जमुड़ी, पतनार खुर्द और आसपास के जंगलों में भी वन्यजीवों की मौजूदगी की जानकारी मिलती रही है। घुनघुटी से गांधीग्राम के बीच भी बाघिन के मूवमेंट की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा दी गई है।

शावकों के साथ होने पर ज्यादा आक्रामक हो सकती है बाघिन

रेंजर धरमु सिंह ने बताया कि यदि बाघिन अपने शावकों के साथ होती है और उसे किसी तरह का खतरा महसूस होता है तो वह अधिक आक्रामक व्यवहार कर सकती है। ऐसे में उसके बेहद करीब जाकर फोटो या वीडियो बनाना लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जंगल या हाईवे क्षेत्र में बाघिन दिखाई देने पर उसके आसपास भीड़ न लगाएं और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

वन विभाग की लोगों से अपील

वन विभाग ने लोगों से कहा है कि हाईवे पर बाघिन दिखाई देने पर वाहन उसके बेहद करीब न रोकें। उसे घेरने, शोर करने, फ्लैश चलाने या किसी अन्य तरीके से उकसाने की कोशिश न करें। वन विभाग ने स्पष्ट किया कि वन्यजीवों की मौजूदगी वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतना जरूरी है। बाघिन दिखाई देने पर सुरक्षित स्थान पर रहकर तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि मानव और वन्यजीव दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

ये भी पढ़े –  उमरिया में सड़क और पुल की मांग को लेकर छात्रों ने किया कलेक्टर कार्यालय का घेराव, कलेक्टर ने दिए निरीक्षण के निर्देश

 

  • umaria-ghunghuti-tigress-with-cubs-on-nh43-runs-towards-passersby-video-viral
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना