
सार
राजकुमार शर्मा |झांसी। बुंदेलखंड की ऐतिहासिक नगरी झांसी में आधुनिक मॉल और मल्टीप्लेक्स के रूप में ‘घनाराम मॉल’ का विस्तार अब एक नए मुकाम पर पहुंच गया है। घनाराम ग्रुप एवं वीएसएस हाउसिंग ग्रुप की संयुक्त कंपनी घनाराम मल्टीप्लेक्स प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में निर्मित मॉल में अंतरराष्ट्रीय फूड ब्रांड मैकडॉनल्ड्स (McDonald’s) का विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन घनाराम ग्रुप के संस्थापक घनाराम सिंह और घनाराम मल्टीप्लेक्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर विजय कुमार सरावगी ने संयुक्त रूप से किया। मॉल में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के आने की तैयारी है।
विस्तार
झांसी। बुंदेलखंड की ऐतिहासिक धरती झांसी को आधुनिक सुविधाओं की दिशा में एक नई सौगात मिली है। घनाराम ग्रुप एवं वीएसएस हाउसिंग ग्रुप की संयुक्त कंपनी घनाराम मल्टीप्लेक्स प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में तैयार किए गए भव्य ‘घनाराम मॉल’ में प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय फूड ब्रांड मैकडॉनल्ड्स का भव्य शुभारंभ किया गया।
यह ड्रीम प्रोजेक्ट आरएलडीए से लीज पर ली गई भूमि पर विकसित किया गया है। आयोजकों के अनुसार, घनाराम मॉल को झांसी के लोगों के लिए आधुनिक शॉपिंग, एंटरटेनमेंट और डाइनिंग सुविधाओं से युक्त एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।
मैकडॉनल्ड्स का शुभारंभ घनाराम ग्रुप के संस्थापक घनाराम सिंह एवं घनाराम मल्टीप्लेक्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर विजय कुमार सरावगी ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में मॉल के अन्य निदेशक और विशिष्ट अतिथि भी मौजूद रहे। इनमें घनाराम ग्रुप के डायरेक्टर श्याम सुंदर सिंह, परविंदर सिंह, रविन्द्र सिंह तथा वीएसएस हाउसिंग ग्रुप की डायरेक्टर सुषमा सरावगी, शुभम सरावगी एवं शौर्य सरावगी शामिल रहे।
डायरेक्टर विजय कुमार सरावगी ने बताया कि घनाराम मॉल को झांसी के नागरिकों के लिए विश्वस्तरीय शॉपिंग और एंटरटेनमेंट हब के रूप में विकसित किया गया है। उनके अनुसार, देश-विदेश के कई प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स ने मॉल के साथ एमओयू साइन कर लिया है। कई प्रमुख शोरूम में इंटीरियर का काम तेजी से चल रहा है और आने वाले समय में अन्य बड़े ब्रांड्स भी आम जनता के लिए खोले जाएंगे।
उद्घाटन समारोह के दौरान मीडिया से बातचीत में घनाराम ग्रुप के डायरेक्टर श्याम सुंदर सिंह और डायरेक्टर परविंदर सिंह ने मॉल की विशेषताओं और बुंदेलखंड के लिए इसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अब तक झांसी के लोगों को विश्वस्तरीय शॉपिंग, सिनेमा और इंटरनेशनल डाइनिंग का अनुभव लेने के लिए बड़े महानगरों का रुख करना पड़ता था।
उन्होंने कहा कि घनाराम मल्टीप्लेक्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर विशन सिंह एवं विजय कुमार सरावगी के साझा प्रयास से अब झांसीवासियों को अपने ही शहर में आधुनिक और वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। घनाराम मॉल के माध्यम से शहर में शॉपिंग, मनोरंजन और खान-पान के क्षेत्र में नए विकल्प मिलने की उम्मीद है।
आयोजकों के अनुसार, मॉल आने वाले समय में झांसी के प्रमुख लैंडमार्क के रूप में अपनी पहचान बना सकता है। इसके साथ ही बड़े ब्रांड्स और व्यावसायिक गतिविधियों के विस्तार से स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलने तथा रोजगार के नए अवसर पैदा होने की भी उम्मीद जताई गई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
ये भी पढ़े – चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का रौद्र रूप, घर-दुकानें जलमग्न; बाढ़ से भारी नुकसान
- jhansi-ghanaram-mall-multiplex-mcdonalds-grand-opening








