उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत समारोह 2026 की तैयारियों को लेकर स्थानीय समिति की बैठक 3 सितंबर को

सार

देवेश शर्मा|मैहर। उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत समारोह वर्ष 2026 के सफल आयोजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय समिति की बैठक 3 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित होगी। बैठक में सांसद गणेश सिंह, विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी, पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष गीता सोनी सहित समिति के सदस्य मौजूद रहेंगे। बैठक में समारोह से जुड़ी व्यवस्थाओं पर चर्चा के साथ सदस्यों और आमंत्रितजनों से सुझाव एवं प्रस्ताव लिए जाएंगे।

विस्तार

मैहर, 2 सितंबर। उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत समारोह वर्ष 2026 के आयोजन की तैयारियों को लेकर स्थानीय समिति की बैठक 3 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।

बैठक में समारोह के सफल आयोजन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। साथ ही आयोजन स्थल, आवश्यक व्यवस्थाओं और तैयारियों को लेकर संबंधित सदस्यों से सुझाव लिए जाएंगे, ताकि समारोह का आयोजन बेहतर तरीके से किया जा सके

बैठक में सांसद गणेश सिंह, विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी, पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष गीता सोनी तथा स्थानीय समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे।

समिति की ओर से सदस्यों और आमंत्रितजनों से आग्रह किया गया है कि वे समारोह के आयोजन से संबंधित अपने प्रस्ताव एवं सुझावों के साथ बैठक में उपस्थित हों। बैठक में प्राप्त सुझावों के आधार पर समारोह की तैयारियो और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी।

ये भी पढ़े – चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का रौद्र रूप, घर-दुकानें जलमग्न; बाढ़ से भारी नुकसान

 

  • maihar-ustad-allauddin-khan-music-festival-2026-meeting-september-3
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना