राहुल गांधी पर FIR के विरोध में गरजी कांग्रेस, टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन; FIR रद्द करने की मांग

सार

धर्मेंद्र सिंह लोधी|टीकमगढ़। उत्तराखंड के हल्द्वानी में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में बुधवार को टीकमगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद कथित ‘शुद्धिकरण अनुष्ठान’ को दलित समाज का अपमान बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर तत्काल निरस्त करने और कथित ‘शुद्धिकरण’ करने वालों पर एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की मांग की।

विस्तार

उत्तराखंड के हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर टीकमगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। बुधवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एफआईआर वापस लेने की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस विधायक यादवेन्द्र सिंह बुंदेला ने आरोप लगाया कि हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद सत्ता पक्ष समर्थित संगठनों की ओर से कथित तौर पर ‘शुद्धिकरण अनुष्ठान’ किया गया। कांग्रेस ने इस घटना को दलित समाज का अपमान बताते हुए आपत्ति जताई और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

विधायक ने कहा कि राहुल गांधी ने कथित घटना के खिलाफ आवाज उठाई, लेकिन उत्तराखंड पुलिस ने उनके खिलाफ ही एफआईआर दर्ज कर दी। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लोकतंत्र में किसी जनप्रतिनिधि द्वारा कथित गलत घटना के खिलाफ आवाज उठाना अपराध नहीं माना जाना चाहिए। कांग्रेस ने एफआईआर को राजनीतिक कार्रवाई बताते हुए इसे तत्काल निरस्त करने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने हल्द्वानी में कथित ‘शुद्धिकरण’ करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने संबंधित मामले में एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य कड़ी कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग भी उठाई।

कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने से परिसर में राजनीतिक माहौल गरमा गया। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस नहीं ली गई तो पार्टी इस मुद्दे को लेकर आगे भी आंदोलन करेगी।

प्रदर्शन में अहमद, संजय नायक, गौरव शर्मा, पंकज अहिरवार, सुनील अहिरवार, रवि लोधी, पूनम जायसवाल, सुधीर बजाज, रानू मिश्रा, फरीद खान, प्रत्यूष पाठक, डॉ. इसरार खान, कर्मेंद्र व्यास और राजीव जैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस की ओर से ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर निरस्त कराने, हल्द्वानी की कथित घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई कराने और मामले में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कराने की मांग की गई।

 

 
 
  • tikamgarh-congress-protest-rahul-gandhi-fir-haldwani-purification-row
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना