सागर जहरीली शराबकांड पर सियासत तेज, सिंघार के आरोपों पर देवड़ा का पलटवार

सार 

भोपाल/ आदि मिश्रा: सागर जहरीली शराबकांड को लेकर मध्य प्रदेश में सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। सिंघार ने बालाघाट, छिंदवाड़ा, इंदौर और मुरैना के बाद अब सागर में हुई मौतों को लेकर सरकार को घेरा।

विस्तार 

उमंग सिंघार ने सवाल उठाया कि जब इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो रही है तो विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस के नेता मौके पर क्यों नहीं पहुंचे? उन्होंने सागर एसपी अनुराग सुजानिया के शराब कनेक्शन पर भी सवाल खड़े किए और अधिकारियों की भूमिका की जांच की मांग की।

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि सागर में पहुंची जहरीली शराब मध्य प्रदेश से ही आई थी। उन्होंने आशंका जताई कि इस पूरे मामले में आबकारी विभाग के अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। सिंघार ने सरकार से मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने के साथ-साथ मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की।

देवड़ा का पलटवार

वहीं कांग्रेस के आरोपों पर आबकारी मंत्री और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने पलटवार किया। देवड़ा ने कांग्रेस पर जहरीली शराब से हुई मौतों पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है और जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

देवड़ा ने स्पष्ट कहा कि कार्रवाई में किसी तरह का भेदभाव नहीं होगा। छोटा हो या बड़ा अधिकारी, यदि कोई भी इस मामले में लिप्त पाया गया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की कार्रवाई जाति या धर्म देखकर नहीं होती, बल्कि दोषियों के खिलाफ नियम के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

  • Sagar Poisonous Liquor Case Politics Umang Singhar Jagdish Devda
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना