400 साल पुरानी आस्था का अद्भुत संगम, बुरहानपुर में अडबाल पंचमी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब; जंगल के रास्ते पहुंचे हजारों श्रद्धालु

सार

राजू सूरसिंह राठौड़ | बुरहानपुर में ऋषि पंचमी के अवसर पर करीब 400 साल पुरानी लोक आस्था से जुड़ा अडबाल पंचमी का आयोजन हुआ। ग्राम उखड़गांव से करीब 7 किलोमीटर दूर उतावली नदी के पार स्थित प्राचीन अडबाल नाग मंदिर में हजारों श्रद्धालु जंगल के रास्ते पहुंचे। भक्तों ने नाग देवता की बांबियों पर दूध, पानी, नारियल और मैदे-घी से बनी पूरियां चढ़ाकर मन्नतें मांगीं। वहीं बारिश के बीच उतावली नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई है।

विस्तार

बुरहानपुर में ऋषि पंचमी का पर्व एक अनूठी लोक परंपरा और गहरी आस्था के साथ मनाया जा रहा है। शहर से करीब 7 किलोमीटर दूर ग्राम उखड़गांव में उतावली नदी के पार स्थित प्राचीन अडबाल नाग मंदिर में पंचमी के अवसर पर हजारों श्रद्धालु पहुंचे। स्थानीय लोगों के बीच यह आयोजन ‘अडबाल पंचमी’ के नाम से प्रसिद्ध है और इसकी परंपरा करीब 400 साल पुरानी बताई जाती है।

पुजारी अनिल चौधरी के अनुसार, अडबाल पंचमी की धार्मिक गतिविधियां चतुर्थी की रात से ही शुरू हो जाती हैं। श्रद्धालु तड़के अंधेरे में अपने घरों से निकलते हैं और जंगल के रास्ते से मंदिर तक पहुंचते हैं। कई भक्त टोकरी में पूजा सामग्री लेकर पहुंचते हैं, जबकि कुछ श्रद्धालु विशेष बांस की टोकरी में मैदे और घी से तैयार पूरियां लेकर नाग देवता को अर्पित करते हैं।

मंदिर परिसर में चिकनी मिट्टी से बनी दो विशाल बांबियों की पूजा की जाती है। स्थानीय मान्यता के अनुसार नाग देवता वर्षभर इन बांबियों में निवास करते हैं और पंचमी के दिन श्रद्धालुओं को दर्शन देते हैं। भक्त यहां दूध, पानी और नारियल के साथ मैदे-घी से बनी पूरियां अर्पित कर अपनी मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना करते हैं।

भारत भूषण देवकर और गणेश सेवाधारी के मुताबिक, यहां मन्नत पूरी होने के बाद नाग देवता का जोड़ा और चांदी का छत्र चढ़ाने की भी परंपरा है। नागमंत्री और पुजारियों की ओर से धार्मिक नियमों के अनुसार विशेष पूजा-अर्चना कराई जाती है। इस आयोजन में बच्चों से लेकर महिलाओं और बुजुर्गों तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु कठिन जंगल के रास्ते को पार कर मंदिर पहुंचते हैं।

इस बार धार्मिक आस्था के साथ सुरक्षा की चुनौती भी बनी हुई है। पहाड़ी क्षेत्र से होकर गुजरने वाली उतावली नदी में बारिश के दौरान अचानक जलस्तर बढ़ने की आशंका रहती है। इसी को देखते हुए श्रद्धालुओं को नदी के सीधे रास्ते के बजाय जंगल के रास्ते से मंदिर तक पहुंचाने की व्यवस्था किए जाने की बात कही गई है।

श्रद्धालु मोहन रायलीवाला ने कहा कि अडबाल पंचमी सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि बुरहानपुर की सदियों पुरानी लोक आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है। श्रद्धालु आज भी उसी विश्वास के साथ अंधेरे में घरों से निकलकर जंगल का रास्ता तय करते हैं और नाग देवता की बांबी पर पहुंचकर अपनी मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना करते हैं।

हालांकि, श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या और बारिश के बीच उतावली नदी के जलस्तर को देखते हुए सुरक्षा को लेकर सतर्कता जरूरी है। आयोजन के दौरान नदी और जंगल के रास्ते से गुजरने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत है।

यह भी पढ़े: MP हाईकोर्ट का दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों पर सख्त रुख, विवेक पोरवाल और संदीप जीआर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

 

  • burhanpur-adbal-panchami-400-year-old-tradition-nag-mandir-devotees
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

You Missed

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना