आईएएस को बदनाम करने की साजिश तो नहीं, महिला अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के बाद उठे सवाल

महिला एवं बाल विकास विभाग अपने अधिकारियों-कर्मचारियों के ट्रांसफर और मनमानी के लिए खासा बदनाम है। इसका प्रमाण अभी हाल ही में सामने आया जब विभाग की आयुक्त निधि निवेदिता के खिलाफ विरोध खड़ा हो गया और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई। दरअसल विभाग में एक ही स्थान पर कई साल से जमे अधिकारियों-कर्मचारियों को इधर से उधर करने के लिए आयुक्त ने उनका तबादला किया। फिर क्या था, विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उनके खिलाफ लामबंद हो गए। आरोप लगाया गया कि वे मनमानी कर रही हैं। आखिरकार सरकार ने उनका तबादला कर दिया।

लेकिन हैरानी की बात यह रही कि निधि निवेदिता को हटाने के बाद अब उनके कार्यकाल में जारी किए गए कई आदेश भी शासन ने निरस्त कर लिए हैं। निधि निवेदिता ने तीन सितंबर को विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए 14 अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली थीं। अब उनके आदेश को निरस्त कर दिया गया। विभाग की उप सचिव ने इसके आदेश जारी किए हैं। चर्चा यह भी है कि विभागीय मंत्री की विभाग में उतनी दिलचस्पी नहीं रहती है। इस कारण उनके ओएसडी द्वारा काम संभाल रहे हैं। इस कारण विभाग में मनमानी और बढ़ गई है।

 

प्रशासनिक हलकों में इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर अधिकारियों-कर्मचारियों को एक ही स्थान पर लंबे समय तक जमे रहने से रोकने के लिए जब आयुक्त ने तबादले किए तो उनके खिलाफ ही विरोध क्यों खड़ा हुआ। आयुक्त के तबादले के बाद उनके कार्यकाल में किए गए प्रशासनिक बदलावों को निरस्त किए जाने से भी चर्चाओं को हवा मिली है। अब सवाल यह उठाया जा रहा है कि क्या एक महिला आईएएस अधिकारी के खिलाफ विभागीय स्तर पर विरोध और उसके बाद हुए घटनाक्रम के पीछे उन्हें बदनाम करने की कोई साजिश तो नहीं थी।

  • ias-officer-transfer-nidhi-nivedita-department-controversy
gaurav singh rajput

gaurav singh rajput

Related Posts

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

मध्य प्रदेश के देवास जिले के पुंजापुरा में सेवा…

You Missed

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना