T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड से कभी नहीं जीता भारत, क्या सूर्या ब्रिगेड बदलेगी इतिहास?

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 मार्च को खेले जाने वाले ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया न्यूजीलैंड से भिड़ेगी. इस मुकाबले में इतिहास बनना तय है. अगर भारत यह मैच जीतता है तो वह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में तीसरा खिताब जीतने वाली और लगातार दो बार ट्रॉफी उठाने वाली पहली टीम बन जाएगी. वहीं न्यूजीलैंड की टीम अगर जीत दर्ज करती है, तो वह टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली सातवीं टीम बन जाएगी.

दिलचस्प बात यह है कि भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट इतिहास की ऐसी पहली ऐसी टीम्स बनने वाली हैं, जो आईसीसी टूर्नामेंट के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) के फाइनल में एक-दूसरे के आमने-सामने हुईं. भारत ने ग्रुप स्टेज में अपने चारों मुकाबले जीते थे. हालांकि सुपर-8 में उसे साउथ अफ्रीका के खिलाफ करारी हार झेलनी पड़ी. इसके बाद भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. सेमीफाइनल में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 7 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया.

 

वहीं न्यूजीलैंड लीग स्टेज के दौरान अपने ग्रुप में साउथ अफ्रीका के बाद दूसरे स्थान पर रहा. फिर सुपर-8 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच बारिश की वजह से धुल गया, जबकि इंग्लैंड से उसे करीबी हार मिली. हालांकि श्रीलंका पर बड़ी जीत ने उसके सेमीफाइनल की राह आसान कर दी. सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका को 169/8 पर रोक दिया और फिर सिर्फ एक विकेट गंवाकर करीब आठ ओवर पहले ही टारगेट हासिल कर लिया.

देखा जाए तो टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारत का पलड़ा न्यूजीलैंड पर भारी रहा है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 30 टी20I मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने 18 मैचों में जीत हासिल की है, जिसमें दो सुपर ओवर में मिली जीतें भी शामिल है. वहीं न्यूजीलैंड ने 11 मैच जीते. एक मुकाबला डीएलएस नियम के तहत टाई पर भी छूटा

भारत VS न्यूजीलैंड का इतिहास

कुल ‘टी20 इंटरनेशनल मैच: 30
भारत ने जीते: 18
न्यूजीलैंड ने जीते: 11
टाई: 1
नो रिजल्ट: 0

हालांकि T20 वर्ल्ड कप में तस्वीर बिल्कुल अलग है. टी20 वर्ल्ड कप में भारत अभी तक न्यूजीलैंड को हरा नहीं पाया है. न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में तीनों मौकों पर भारत को परास्त किया है. 2007 के संस्करण में न्यूजीलैंड ने भारत पर 10 रनों से जीत हासिल की थी. वहीं 2016 के संस्करण में भी कीवी टीम ने भारत को 47 रनों से हरा दिया था. फिर टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के हाथों 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी.

देखें तो आईसीसी टूर्नामेंट्स के फाइनल में भारत-न्यूजीलैंड चौथी बार भिड़ रहे हैं. इससे पहले जो तीन मैच हुए, उसमें भारत ने एक और न्यूजीलैंड ने दो मैच में जीत हासिल की. 15 अक्टूबर 2000 को आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत पर चार विकेट से जीत दर्ज की. फिर साल 2021 में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल में भारत को कीवी टीम ने 8 विकेट से हरा दिया था. हालांकि पिछले साल हुई आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत ने कीवियों पर 4 विकेट से दर्ज की थी.

अब अहमदाबाद में होने वाले फाइनल में भारतीय टीम के पास इतिहास बदलने का मौका होगा, जबकि न्यूजीलैंड की टीम टी20 वर्ल्ड कप में भारत पर अपनी बढ़त को बरकरार रखना चाहेगा. इस लिहाज से सुपर संडे (8 मार्च) को होने वाला मुकाबला किसी बड़ी जंग से कम नहीं माना जा रहा.

  • Related Posts

    विराट कोहली ने रचा इतिहास, 15 हजार ODI रन पूरे कर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा

    विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में एक और बड़ा…

    7 छक्के और तूफानी फिफ्टी… स्मृति मंधाना ने गोल्ड मेडल मैच में उड़ाया गर्दा, बनाए कई रिकॉर्ड

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना…

    You Missed

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस