T-20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले भारत-न्यूजीलैंड के कप्तानों में जुबानी जंग, सैंटनर की वार्निंग सूर्या की चुनौती

क्रिकेट मैदान से पहले अक्सर खिलाड़ियों की चुनौतियां मैदान के बाहर देखने को मिलती है.. इस बार भी T-20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले न्यूजीलैंड और भारत के कप्तानों के बीच चुबानी जंग तेज हो गई है.. पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने भारतीय टीम को लेकर एक सख्त बयान दिया. जिसपर अब सूर्या का भी रिएक्शन सामने आया है.

सैंटनर ने कहा था कि उनकी टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल में भारतीय दर्शकों को शांत कराने की कोशिश करेगी. बता दें कि अहमदाबाद के स्टेडियम में करीब एक लाख दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है, जिसे भारतीय टीम का 12th मैन भी कहा जा रहा है. सैंटनर के इस बयान पर सूर्यकुमार यादव ने कहा कि बड़े मैच से पहले इस तरह की बातें अब आम हो गई हैं और खिलाड़ियों को कुछ नया बोलना चाहिए. सूर्यकुमार यादव ने पत्रकारों से बातचीत में मुस्कुराते हुए कहा, “हर कोई यही लाइन बोल रहा है, उन्हें कुछ नया ट्राई करना चाहिए.”

टीम इंडिया फाइनल को लेकर उत्साहित

भारतीय कप्तान ने कहा कि घरेलू मैदान पर वर्ल्ड कप फाइनल खेलना टीम के लिए बेहद खास पल है और ड्रेसिंग रूम का माहौल काफी सकारात्मक है. उन्होंने कहा, “यह एक खास एहसास है. पूरी टीम बहुत उत्साहित है. हमारे ग्रुप में बहुत अच्छा माहौल है और हम इस बड़े फाइनल का इंतजार कर रहे हैं.”

सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने दिखाई ताकत

न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई है. कीवी टीम अब अपने इतिहास का पहला टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने की कोशिश करेगी.

दबाव भारत पर होगा: सेंटनर

मिचेल सेंटनर ने कहा कि उनकी टीम बड़े मौके से प्रभावित हुए बिना अपने खेल पर ध्यान देना चाहती है.

उन्होंने कहा, हम आम तौर पर स्थिति या विरोधी टीम से ज्यादा प्रभावित नहीं होते. हम मैदान पर जाते हैं और अपना खेल खेलने की कोशिश करते हैं.” सेंटनर ने माना कि फाइनल में उनकी टीम फेवरेट नहीं मानी जा रही है, लेकिन इससे उन्हें कोई परेशानी नहीं है.

उन्होंने कहा, सब जानते हैं कि शायद हम फेवरेट नहीं हैं, लेकिन हमें इससे फर्क नहीं पड़ता. अगर हम छोटी-छोटी चीजें सही करें और टीम के रूप में अच्छा खेलें, तो हमारे पास ट्रॉफी जीतने का मौका होगा.”

उन्होंने यह भी कहा कि 1 लाख से ज्यादा दर्शकों के सामने होने वाले इस फाइनल में दबाव भारत पर ज्यादा होगा, क्योंकि वह अपने घर में खिताब बचाने के इरादे से उतरेगा. बता दें कि दोनों टीमों का ये महामुकाबला अहमदाबाद में शाम 7 बजे से शुरू होगा.

  • Related Posts

    ग्लासगो में तिरंगा लहराया: 60 किग्रा बॉक्सिंग फाइनल में सचिन सिवाच का जलवा, 3-2 से जीतकर बने चैंपियन

    ग्लासगो: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

    भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

    मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

    मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता

    Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता