गोहलपुर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर| के गोहलपुर थाना क्षेत्र में देर रात एक युवक पर बदमाशों ने चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया। वारदात के बाद युवक गंभीर हालत में सड़क पर पड़ा मिला। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना गोहलपुर थाना क्षेत्र की है, जहां रूपांशु कुशवाहा नामक युवक पर इलाके के कुछ बदमाशों ने घेरकर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने युवक पर चाकुओं से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। अस्पताल में युवक ने बताया कि उस पर हमला क्षेत्र के ही बदमाश विक्की पंडित, आकाश कोस्टा और उनके साथियों ने किया। घायल युवक के मुताबिक आरोपी नशे के आदी हैं और उससे पैसे मांग रहे थे। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से उस पर हमला कर दिया।

बाइट – रीतेश पांडे, थाना प्रभारी गोहलपुर

“घायल युवक रूपांशु कुशवाहा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच जारी है।”

ब्यूरो रिपोर्ट: शेख सिकंदर

  • A-youth-was-attacked-with-a-knife-in-Gohalpur-four-accused-arrested
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना