रायसेन: भोपाल संभागायुक्त संजीव सिंह ने ग्राम बेरखेडी के उपार्जन केन्द्र अर्बन वेयरहाउस का किया औचक निरीक्षण

रायसेन/दीपक श्रीवास्तव:  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार भोपाल संभागायुक्त संजीव सिंह द्वारा रायसेन जिले के ग्राम टकरा बेरखेडी के उपार्जन केन्द्र अर्बन वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया गया।

व्यवस्थाओं का अवलोकन

संभागायुक्त संजीव सिंह द्वारा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए तुलाई, खरीदी एवं अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी भी प्राप्त की। संभागायुक्त संजीव सिंह द्वारा उपार्जन कार्य, उपज की गुणवत्ता, तुलाई कार्य सहित केन्द्र पर किसानों के लिए की गईं व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया गया।

राशि भुगतान की कार्यवाही शीघ्रता से की जाए

साथ ही उपस्थित अधिकारियों तथा केन्द्र प्रभारी से अभी तक उपार्जित उपज की मात्रा, बारदाने की उपलब्धता, भण्डारण व्यवस्था, परिवहन संबंधि व्यवस्था तथा किसानों को राशि भुगतान आदि की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि शासन की उपार्जन नीति के अनुरूप उपार्जन कार्य किया जाए तथा किसानों को राशि भुगतान की कार्यवाही भी शीघ्रता से की जाए।

उपज विक्रय के लिए आए किसानों से चर्चा की

उन्होंने निरीक्षण के दौरान उपज विक्रय के लिए आ रहे किसानों के लिए छायादार बैठक व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति भी देखी। साथ ही उपज विक्रय के लिए आए किसानों से भी चर्चा की।

संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे

इसके उपरांत संभागायुक्त संजीव सिंह ने जनगणना-2027 की तैयारियों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक चर्चा की। इस दौरान जिला पंचायत सीईआ कमल सोलंकी, सहकारिता, कृषि सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • divisional-commisioner-conducted-inspection-urban-warehouse-in-barkhedi
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना