अलीगढ़ में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी के बाद खेत में उतारा गया विमान, दोनों पायलट सुरक्षित

अलीगढ़: धनीपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाला पायनियर एविएशन कंपनी का टू-सीटर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट (VT-PFB) रविवार सुबह करीब 10 बजे तकनीकी खराबी का शिकार हो गया। उड़ान के कुछ ही मिनट बाद विमान में इंजन फेलियर के संकेत मिलने लगे, जिसके बाद कॉकपिट में अलार्म बज गया।

स्थिति को देखते हुए पायलटों ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इमरजेंसी की सूचना दी। विमान कम ऊंचाई पर होने के कारण उसे वापस एयरपोर्ट लाना संभव नहीं था, ऐसे में पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को आबादी से दूर दिशा में मोड़ा। हरदुआगंज क्षेत्र के गांव चंगेरी और जलाली के पास एक खाली खेत दिखाई देने पर पायलट ने वहीं इमरजेंसी लैंडिंग कर दी। विमान ने धूल उड़ाते हुए सुरक्षित लैंडिंग की।

लैंडिंग के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और कुछ ही देर में बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और क्षेत्र को घेर लिया। जिला प्रशासन के अधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल गुप्ता और एयरपोर्ट डायरेक्टर सत्यव्रत ने मौके का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में इंजन फेलियर और तकनीकी खराबी की आशंका जताई गई है।

घटना की सूचना नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को दे दी गई है। विशेषज्ञ टीम विमान के इंजन और तकनीकी हिस्सों की जांच करेगी। दोनों पायलट सुरक्षित हैं और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। विमान को फिलहाल खेत में सुरक्षा घेरे में रखा गया है और जांच के बाद उसे हटाने की प्रक्रिया की जाएगी।

ये भी पढ़े – अलीगढ़ बनेगा यूपी का नया स्पोर्ट्स पावर हाउस: 57 करोड़ की लागत से तैयार ओलंपिक स्टैंडर्ड इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

  • aligarh-training-aircraft-emergency-landing-dhaniपुर-airport-vt-pfb-technical-fault-
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना