बांधवगढ़ में बढ़ी टाइगर मूवमेंट: ग्रामीण रहें सतर्क, फायर ब्लोअर बढ़ाने की तैयारी

राकेश दर्दवंशी की रिपोर्ट

उमरिया क्षेत्र में इन दिनों महुआ बीनने का कार्य ग्रामीणों द्वारा तेजी से किया जा रहा है। इसी बीच जंगल में जंगली जानवरों की लगातार मूवमेंट बनी हुई है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र होने के कारण बाघों की सक्रियता भी बढ़ गई है, जिसे देखते हुए ग्रामीणों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

इसी क्रम में मानपुर परिक्षेत्र कार्यालय में बांधवगढ़ के डिप्टी डायरेक्टर योहान कटारा ने बैठक आयोजित की। बैठक में रेंज के वनकर्मियों को निर्देश दिए गए कि वे जंगल क्षेत्र में अपनी चौकसी बढ़ाएं और आगजनी की घटनाओं पर भी विशेष ध्यान दें।

उन्होंने कहा कि महुआ बीनने जंगल जाने वाले ग्रामीणों को जागरूक करना जरूरी है, ताकि उन्हें आसपास टाइगर की मूवमेंट की जानकारी रहे और किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

मानपुर रेंज में कुल 28 बीट और 7 सर्किल हैं, लेकिन फायर ब्लोअर मशीनों की संख्या केवल 7 है। इस कमी को लेकर भी चर्चा हुई, जिस पर डिप्टी डायरेक्टर ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आवश्यक संसाधनों की पूर्ति की जाएगी और आगजनी से निपटने के लिए बांधवगढ़ प्रबंधन पूरी तरह मुस्तैद है।

इस दौरान मुरैना में रेत माफिया द्वारा एक वन रक्षक को ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या किए जाने की घटना पर शोक व्यक्त किया गया। दिवंगत वन रक्षक को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च भी निकाला गया।

बैठक में एसडीओ भूरा गायकवाड़, मानपुर रेंजर मुकेश अहिरवार सहित डिप्टी रेंजर और वन रक्षक मौजूद रहे।

  • bandhavgarh-tiger-movement-alert-villagers-fire-blower-preparation
  • gaurav singh rajput

    gaurav singh rajput

    Related Posts

    आचरण निंदनीय, लेकिन जमानत नियम: सुप्रीम कोर्ट में अभद्रता के दोनों आरोपी छात्रों को मिली जमानत

    सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही के दौरान अभद्र व्यवहार और…

    आगे पढ़ें
    पटोरी और कन्नपुर में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान: एई को सौंपा ज्ञापन

    टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: जिले के बल्देवगढ़ क्षेत्र की…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू