बड़वानी में 19 अप्रैल को मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव, निकलेगी भव्य शोभायात्रा

बड़वानी: सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक गौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज धर्मशाला में आयोजित हुई, जिसमें भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में तय किया गया कि 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव पारंपरिक रूप से मनाया जाएगा।

इस अवसर पर दोपहर 4 बजे कालिका माता मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें समाजजन पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां तय की जाएंगी।बैठक में महिला मंडल गठन का भी निर्णय लिया गया। इसके लिए 10 अप्रैल तक सभी ब्राह्मण समाजों से संपर्क कर गठन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वहीं 6 अप्रैल से प्रतिदिन रात 8 बजे धर्मशाला में बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा।

इसके अलावा 5 अप्रैल को बृहद बैठक और सामूहिक भोजन का आयोजन होगा। वहीं 19 अप्रैल को शाम 7 बजे महाप्रसादी का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल होंगे।

ये भी पढ़े – बड़वानी: पुस्तक मेले में एनसीईआरटी किताबें मिलीं, निजी स्कूलों का सिलेबस नहीं

  • barwani-parshuram-jayanti-procession
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    बड़वानी पुलिस की नई पहल: युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए “पुलिस खेल उत्सव” और “आपकी बात- पुलिस के साथ” अभियान

    बड़वानी: पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल के निर्देश पर बड़वानी पुलिस ने युवाओं को सकारात्मक दिशा…

    आगे पढ़ें
    रतलाम में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

    रतलाम: पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश सहयोग सम्मेलन: सीएम डॉ. मोहन यादव का वाराणसी दौरा

    मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश सहयोग सम्मेलन: सीएम डॉ. मोहन यादव का वाराणसी दौरा

    ब्रांडवाणी एक्सक्लूसिव – महावीर जयंती विशेष: “अहिंसा परमो धर्म:” – प्रभु महावीर के प्रवचनों से दुनिया के नाम संदेश

    ब्रांडवाणी एक्सक्लूसिव – महावीर जयंती विशेष: “अहिंसा परमो धर्म:” – प्रभु महावीर के प्रवचनों से दुनिया के नाम संदेश

    एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026: ODOP, GI टैगिंग और निर्यात अवसरों पर चर्चा

    एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026: ODOP, GI टैगिंग और निर्यात अवसरों पर चर्चा

    ससुर बने मंत्री, दामाद कलेक्टर की बढ़ी ताकत? सत्ता के गलियारों में ‘पावर कनेक्शन’ की चर्चा

    ससुर बने मंत्री, दामाद कलेक्टर की बढ़ी ताकत? सत्ता के गलियारों में ‘पावर कनेक्शन’ की चर्चा

    ब्रांडवाणी एक्सक्लूसिव: चार महीने तक ड्यूटी से गायब रहा हेड कांस्टेबल, अचानक लौटकर कर ली जॉइनिंग… पुलिस महकमे में उठे कई बड़े सवाल

    ब्रांडवाणी एक्सक्लूसिव: चार महीने तक ड्यूटी से गायब रहा हेड कांस्टेबल, अचानक लौटकर कर ली जॉइनिंग… पुलिस महकमे में उठे कई बड़े सवाल